खाद्य तेलों में मिलाजुला रुख; अरहर दाल महंगी

नयी दिल्ली 13 फरवरी (वार्ता) विदेशी बाजारों में भारी गिरावट और स्थानीय स्तर पर उठाव कमजोर रहने से आज दिल्ली थोक जिंस बाजार में खाद्य तेलों में मिलाजुला रुख रहा जबकि मांग निकालने से अरहर दाल महंगी हो गई वहीं अन्य जिंसों में टिकाव रहा।

तेल-तिलहन : वैश्विक स्तर पर मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में फरवरी का पाम ऑयल वायदा 170 रिंगिट लुढ़ककर 4,705 रिंगिट प्रति टन पर आ गया। इसी तरह फरवरी का अमेरिकी सोया तेल वायदा 0.23 सेंट की गिरावट के साथ 45.43 सेंट प्रति पौंड बोला गया।

इस दौरान घरेलू बाजार में खाद्य तेलों में मिलाजुला रुख रहा। सरसों तेल 585 रुपये और वनस्पति तेल 440 रुपये प्रति क्विंटल गिर गया जबकि मूंगफली तेल में 294 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी रही। वहीं, सूरजमुखी तेल, सोया रिफाइंड और पाम ऑयल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।

गुड़-चीनी : मीठे के बाजार में स्थिरता रही। इस दौरान चीनी और गुड़ के भाव पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर टिके रहे।

दाल-दलहन : दाल-दलहन के बाजार में अरहर दाल में 100 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी को छोड़कर अन्य दालों में टिकाव रहा। चना, दाल चना, मसूर दाल, मूंग दाल और उड़द दाल के भाव पिछले दिवस के स्तर पर पड़े रहे।

अनाज : अनाज मंडी में भाव स्थिर रहे। इस दौरान गेहूं और चावल के दाम पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर टिके रहे।

सरकारी वेबसाइट पर जारी खाद्यान्नों के थोक दाम इस प्रकार रहे :-

दाल-दलहन : चना 6100-6200, दाल चना 7100-7200, मसूर काली 7250-7350, मूंग दाल 9400-9500, उड़द दाल 8900-9000, अरहर दाल 7650-7750 रुपये प्रति क्विंटल रहे।

अनाज : (भाव प्रति क्विंटल) गेहूं दड़ा 3100-3200 रुपये और चावल : 3150-3250 रुपये प्रति क्विंटल रहा।

चीनी-गुड़ : चीनी एस 4280-4380, चीनी एम. 4280-4380, मिल डिलीवरी 3620-3720 और गुड़ 4250-4350 रुपये प्रति क्विंटल बोले गये।

खाद्य तेल : सरसों तेल 15751 रुपये, मूंगफली तेल 18462 रुपये, सूरजमुखी तेल 16484 रुपये, सोया रिफाइंड 15237 रुपये, पाम ऑयल 13333 रुपये और वनस्पति तेल 16044 रुपये प्रति क्विंटल पर रहा है।

Next Post

अण्डा दुकान में बिक रही थी शराब

Thu Feb 13 , 2025
जबलपुर: बम्होरी मोड़ के पास  अंडा दुकान की आड़ में शराब बेची जा रही थी जिसकी भनक लगते ही पनागर पुलिस ने छापा मार कार्रवाई कर  अण्डा दुकान संचालक को अवैध शराब बेचते एवं घरेलू सिलेण्डर का व्यवसायिक उपयोग करते हुये रंगे हाथ पकड़ा।टीआई अजय बहादुर ने बताया कि बम्होरी […]

You May Like