पोखरीटोला के महिला कब्जे से साढ़े 22 किलो गांजा बरामद

सरई पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने घर में रेड डाल कर की कार्रवाई

नवभारत न्यूज

सिंगरौली 12 फरवरी। सरई पुलिस ने गांजा तस्करी में शामिल पोखरी टोला गांव की एक महिला के घर में रेड कार्रवाई करते हुए 22 किलो 545 ग्राम कीमत साढ़े 4 लाख रूपये का गांजा जप्त कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह सफलता सरई थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र भदौरिया एवं उनके टीम को मिली है।

पुलिस अधीक्षक ने मीडिया क र्मियों को उक्त मामले कि जानकारी देते हुए बताया कि सरई थाना क्षेत्र के ग्राम पोखरीटोला निवासी बृहस्पतिया साहू पति ज्वाला साहू, उम्र 45 वर्ष अपने घर में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा संग्रहित कर बिक्री कर रही है। सूचना के आधार पर थाना सरई पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पोखरीटोला में रेड कार्यवाही की। तलाशी के दौरान आरोपिया महिला के घर से एक पीले रंग की प्लास्टिक बोरी में रखे कुल 22 किलो 545 ग्राम गांजा बरामद किया गया। मौके पर ही एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपिया को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। एसपी ने आगे बताया कि आरोपिया के परिवारजन भी पूर्व में अवैैध गांजा के कारोबार में लिप्त रहे हंै। उक्त कार्रवाई में टीआई जितेन्द्र सिंह भदौरिया, उनि प्रियंका सिंह, उनि सूर्यपाल सिंह, उनि संदीप नामदेव, सउनि उपेन्द्र सिंह भदौरिया, प्रआर आशीष त्रिपाठी, प्रआर हरि भजन सिंह, प्रआर कैलाश सिंह, आर रिंकू धाकड़, आर बबलू यादव, आर अकिंत शुक्ला, आर सदन यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कार्रवाई में शामिल पुलिस कर्मी होंगे पुरस्कृत

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नशा तस्करों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रखेगी और ऑपरेशन प्रहार के तहत जिले में नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कसा जाएगा। उक्त कार्रवाई में सराहनीय भूमिका के लिए पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को उत्साहवर्धन के लिए 10 हजार नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की गई।

Next Post

जल जीवन मिशन के पाईप लाईन काटने वाले कबाड़ी धराए

Wed Feb 12 , 2025
चोरी की पाईप जप्त, इन्ही कबाड़ियों से पोकलेन मशीन के बुम के शेष टुकड़े भी जप्त नवभारत न्यूज सिंगरौली 12 फरवरी। मोरवा थाना क्षेत्र के चुरकी गांव से जल जीवन मिशन के पाईप लाईन काटने वाले कबाड़ियों को पुलिस ने दबोचते हुए उनके कब्जे से 1 लाख कीमत की सामाग्री […]

You May Like