राशिफल-पंचांग : 03 जुलाई 2025

पंचांग 03 जुलाई 2025:-

रा.मि. 12 संवत् 2082 आषाढ़ शुक्ल अष्टमीं गुरूवासरे दिन 2/42, हस्त नक्षत्रे दिन 3/18, परिघ योगे रात 8/36, वव करणे सू.उ. 5/14 सू.अ. 6/46, चन्द्रचार कन्या रातअंत 4/30 से तुला, शु.रा. 6,8,9,12,1,4 अ.रा. 7,10,11,2,3,5 शुभांक- 8,0,5.

—————————————————–

आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: गुरूवार 03 जुलाई 2025

वर्ष के प्रारंभ में बैचारिक अशांति रहेगी, सत्संग से मन आध्यात्मिक शांति का अनुभव होगा, संतोष बना रहेगा, व्यवसायिक तनाव रहेगा, वर्ष के मध्य में पारिवारिक चिन्ता का कारण रहेगा, वर्ष के अन्त में राजनैतिक मित्रों का सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, नवीन योजनाओं का क्रियान्वयन होगा.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों की नई योजनाओं का क्रियान्वयन होगा, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों का दाम्पत्य जीवन सुखमय शांतिपूर्ण रहेगा, मिथुनऔर कन्या राशि के व्यक्तियों को सामाजिक मित्रों के कार्यो में व्यस्तता रहेगी, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को राजनैतिक मित्र के सहयोग से पद परिवर्तन होगा, कर्क राशि के व्यक्तियोंको उत्तम सफलता मिलेगी, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों के लिये योजना साकार होगी, सिंह राशि के व्यक्तियों को निजी पुरूषार्थ का लाभ मिलेगा.

—————————————————–

आज का भविष्य- गुरूवार 03 जुलाई 2025
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिये बालक की शिक्षा के प्रति लगन रहेगी. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. मित्रों की संख्या सीमित होगी. कला और संगीत के प्रति रूचि रखेगा. माता पिता को सुखी रखेगा. जन्मस्थान से दूर रहेगा.

—————————————————–

मेष- सामाजिक जीवन में मान सम्मान बढ़ेगा. यात्रा का योग है. आशा से अधिक खर्च होगा. मानसिक अशांति रहेगी. अनिश्चितता रहेगी.

वृषभ- बीती बातोंको याद करने से गतिरोध बढ़ सकता है. राजकीय कार्य बनेंगे. मन: स्थिति संतुलित रहेगी. व्यवसाय में अच्छी सफलता मिलेगी.

मिथुन- दबाव में फैसला लेने की बजाय टाल दें. रास्ता निकल आयेगा. कारोबारी यात्रा होगी. नौकरी संबंधी कार्यो में सफलता मिलेगी. प्रतिष्ठितजनों का सहयोग होगा.

कर्क- लापरवाही छोडक़र कार्य पर ध्यान दें, मित्रों से किया गया वादा पूरा करने में नाकाम रहेंगे. समय के स्वरूप को देखकर कार्य करना हितकर रहेगा.

सिंह- कानूनी मामलों में अनुभवी लोगों की सलाह लेकर कार्य करें. लाभ होगा. अनावश्यक खर्च को टालें. परिश्रम एवं दौड़धूप अधिक होगी.

कन्या- कार्यक्षेत्र में परिचय का लाभ मिलेगा. वैचारिक मतभेद दूर होने के आसार हैं. पारिवारिक जीवन सुखमय बना रहेगा. मांगलिक कार्य बनेगा.

तुला- भावुकता में लियेगये फैसले बदलना पड़ सकते हैं. विरोधी साजिश में फसाने की कोशिश करेगा. यश मिलेगा. अतिथि रावणमन होगा. सुख सौहार्द की प्राप्ती होगी.

वृश्चिक- दिखावे के चक्कर में कर्ज का बोझ बढ़ता जायेगा. दौड़धूप से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. संतान सुख मिलेगा. सभी काम बनेंगे. अनावश्यक विवादों को टालें.

धनु- युवाओं को कैरियर कीे तलाश रहेगी. कोर्ट कचहरी के कार्यो में सफलता मिलेगी. दिनचर्या अच्छी रहेगी. पुराना कोई कार्य करने से प्रसन्नता होगी.

मकर- सुख सुविधा पर खर्च होगा. तनाव के कारण काम में मन नहीं लगेगा. नौकर चाकरों एवं अधिनस्थ वर्ग का सहयोग मिलेगा. प्रियजनों का समाचार मिलेगा.

कुम्भ- विवादास्पद मामले बातचीत से सुलझा लेंगे, अध्ययन में सफलता मिलेगी. आर्थिक कार्यो में व्यस्तता रहेगी. मित्रों का सहयोग मिलेगा.

मीन- जल्दबाजी में लिये फैसले बदलना पड़ सकते हैं, सहकर्मी नीचा दिखाने का प्रयास करेगा. कुछ जरूरी काम बनेंगे, जिससे खुशी होगी. योजना का क्रियान्वयन होगा.

—————————————————–

व्यापार-भविष्य:

आषाढ़ शुक्ल अष्टमीं को हस्त नक्षत्र के प्रभाव से गुड़ खांड़ रूई कपास, खल बिनौला गेहॅू, जौ, चना, बारदाना, में नरमीं रहेगी. वायदा विचार आज पिछले सोमवार के बने भाव पर व्यापार करना लाभदायक रहेगा. भाग्यांक 2580 है.

—————————————————–

Next Post

हनीमून हत्याकांड: जेम्स को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Thu Jul 3 , 2025
शिलांग (वार्ता) मध्य प्रदेश के इंदौर के व्यवसायी राजा रघुवंशी की हत्या के तीन आरोपियों को बुधवार को यहां एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया और छह दिन की पुलिस हिरासत की अवधि समाप्त होने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। हत्याकांड के आरोपी लोकेंद्र तोमर, […]

You May Like