एचओडी बताकर खाते से ट्रांसफर करवाई रकम

जबलपुर: स्वयं को कालेज का एचओड़ी बताकर स्कालरशिप रजिस्ट्रेशन करने का कहते हुये छल पूर्वक एकाउंट से 8 हजार 570 रूपये ट्रांसफर करवाने वाले के खिलाफ ओमती पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।  पुलिस ने बताया कि अंजली नामदेव 19 वर्ष निवासी संस्कार कालोनी न्यू रामनगर अधारताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह माता गुजरी में बीएड की पढ़ाई कर रही है  उसके मोबाइल पर अज्ञात नम्बर से कॉल आया फोन करने वाले ने बताया कि मैं आपके कॉलेज का एचओडी बोल रहा हूं आपको जो स्कालरशिप मिलती है.

वह मिल रही है कि नहीं तो उसने कहा कि मेरा जाति प्रमाण पत्र नहीं बना है इसलिये मुझे स्कालरशिप नहीं मिलती, उक्त व्यक्ति ने उसको अपनी बातों में फंसाया और बोला कि मैं आपके स्कालरशिप का रजिस्ट्रेशन कर रहा हूं, मैं जैसा कहता हूॅ वैसा आप करो तो उसने उक्त व्यक्ति के कहने पर  8570 रूपये ट्रांसफर कर दिए।

Next Post

युवा मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष ने आरोप को बताया निराधार

Mon Feb 10 , 2025
जबलपुर: टिमरी हत्याकांड में भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष का नाम उजागर हो रहा है, जिस पर युवा मोर्चा के नेता ने खुद पर लगे सभी आरोपों को निराधार बताया है। युवा मोर्चा के नेता का कहना है कि इसके पीछे एक साजिश है, जिसके कारण उसकी छवि […]

You May Like