टाइगर डिवीजन के सैनिक ने राष्ट्रीय खेलों में तीरंदाजी में जीता कांस्य पदक

जम्मू (वार्ता) राइजिंग स्टार कोर के तहत जम्मू स्थित टाइगर डिवीजन के सेना के जवान ने उत्तराखंड में चल रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों में तीरंदाजी स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है।

राइजिंग स्टार कोर ने एक्स पर पोस्ट किया,“अनुशासन, सटीकता और दृढ़ता का एक शानदार प्रदर्शन!”

पोस्ट में यह भी कहा गया,“राइजिंग स्टार कोर ने उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों 2025 में रिकर्व पुरुष व्यक्तिगत तीरंदाजी स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने के लिए टाइगर डिवीजन के हवलदार सुखचैन सिंह को बधाई दी।”

Next Post

शहर को स्वच्छ हरा-भरा और नशा मुक्त बनाने मिनी मैराथन दौड़ हुई

Sun Feb 9 , 2025
ग्वालियर: स्वच्छ हरा-भरा और नशा मुक्त बनाने के अभियान के तहत कांच मिल से पाताली हनुमान तक मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया, ग्वालियर विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष, स्कूल के छात्र छात्राओं, […]

You May Like