
भोपाल। भोपाल में एक निजी कॉलेज की हिंदू छात्राओं से दुष्कर्म के मामले में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पांचवीं पीड़िता ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया है कि अली और फरहान नामक दो आरोपियों ने एक ही कमरे में उसके साथ मिलकर दुष्कर्म किया था। यह घटना करीब एक साल पहले अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में हुई थी.
पीड़िता के अनुसार, आरोपियों ने दुष्कर्म करते हुए एक-दूसरे के वीडियो भी बनाए थे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई थी। पीड़िता, जो एक सहेली के माध्यम से फरहान के संपर्क में आई थी और फिर अली से दोस्ती हुई, उसको डिनर के बहाने एक कमरे में बुलाया था। वहां उसे गांजे से भरी सिगरेट पिलाई, जिसके बाद दोनों आरोपियों ने बारी-बारी से उसका यौन उत्पीड़न किया। पुलिस के मुताबिक, 22 वर्षीय पीड़िता वर्तमान में भोपाल में ही रहती है.
इस मामले में आरोपी अली को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 6 मई तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस अली की निशानदेही पर उन स्थानों का सत्यापन कर रही है जहां छात्राओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं हुईं.
जांच के दौरान पुलिस फरहान को इंदौर भी ले गई थी, जहां उस कमरे की पहचान की गई है जहाँ उसने एक अन्य पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया था। यह भी सामने आया है कि पीड़िता ने फरहान द्वारा उसके घर के बाहर हंगामा करने की शिकायत डायल 100 पर की थी, लेकिन कथित तौर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई थी.
पुलिस अब इस मामले में मानव तस्करी के कोण से भी जांच कर रही है, क्योंकि ऐसे तथ्य सामने आए हैं कि आरोपी युवतियों को अन्य व्यक्तियों के पास भी भेजते थे। इसके अतिरिक्त, साहिल की डांस क्लास में पढ़ने वाली लगभग 30 युवतियों से भी पूछताछ की जाएगी। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि आरोपियों ने कितनी और लड़कियों को डरा-धमकाकर यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया और इसके बदले में पैसे लिए।
इनका कहना
इस बात के तथ्य जांच में आए हैं कि आरोपी अन्य व्यक्तियों के पास युवतियों को भेजते थे। मामले में मानव तस्करी के एंगल पर भी जांच कर रहे, वही उनके क्षेत्र के सभी पब और लाउंज संचालकों को रात 11 बजे तक प्रतिष्ठान बंद करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं.
डीसीपी संजय अग्रवाल
