जबलपुर: शहर से लेकर ग्रामीण अंचल में तीन जगह हुई चाकूबाजी में तीन युवक, एक बालक घायल हो गया। जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। ये वारदातें ग्वारीघाट, शहपुरा, बरेला थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस ने तीनों ही मामलों में आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी है।बरेला पुलिस ने बताया कि अजय चक्रवर्ती 19 वर्ष निवासी निवासी वार्ड बरेला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बस स्टेण्ड में अमन बर्मन और समीर आर्मो दोनों मिले विवाद करने लगे समीर आर्मो ने चाकू से हमलाकर उसे चोट पहुंचा दी।
दोस्त समीर चक्रवर्र्ती ने बीच बचाव किया तो समीर चक्रवर्ती को भी चाकू मारकर घायल कर दिया। इसी प्रकार ग्वारीघाट पुलिस ने बताया कि अनुराग मिश्रा 27 वर्ष निवासी ग्वारीघाट ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि नर्मदा जन्मोत्सव के पर्व पर नर्मदा जी दर्शन कर ग्वारीघाट पहुचकर सिद्धघाट पहुंचकर गाडी से घर वापस जाने के लिये निकला तभी तीन अज्ञात हमला मिले और मारपीट कर दी जिनमें से एक लडक़े ने चाकू मारकर उसे चोट पहुंचा दी।
इसी प्रकार शहपुरा थाने में अभिजीत सिंह 17 वर्ष निवासी खैरी मोहल्ला शहपुरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि नर्मदा जी के दर्शन करके मोटर सायकल से वह एवं प्रेम मेहरा वापस आ रहे थे मालकछार में शीतलपुर तिराहा के पास रूद्र सिंह परिहार अपनी मोटर सायकल में अपने 2 साथियो के साथ आकर उससे शराब पीने के लिये 500 रूपये मांगने लगा, मना करने पर रूद्र सिंह परिहार ने चाकू से हमलाकर चोट पहुंचा दी।
इधर युवक को मारी ब्लेड
कोतवाली थाने में मिन्टू चौधरी 19 वर्ष निवासी प्रताप धर्मकांटा के सामने दमोहनाका ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि अभिषेक अहिरवार ने नशे में धुत होकर ब्लेड से हमलाकर उसे चोट पहुंचा दी
