तहसीलदार का रीडर रिश्वत लेते गिरफ्तार

ईओडब्ल्यू की टीम ने चार हजार लेते पकड़ा, बटवारा आदेश के लिये मांगी थी रिश्वत

नवभारत न्यूज

रीवा, 5 फरवरी, सतना जिले के बिरसिंहपुर तहसीलदार के रीडर को चार हजार की रिश्वत लेते ईओडब्ल्यू रीवा की टीम ने गिरफ्तार किया है. किसान के जमीन का पारिवारिक बटवारा आदेश के लिये रिश्वत की मांग की थी. जिसे बुधवार की दोपहर रंगे हाथ पैसे लेते पकड़ा गया.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक निलेश कुमार लोधी निवासी ग्राम उजैनी तहसील बिरसिंहपुर जिला सतना पेशे से किसान है. 3 सितम्बर 2024 को तहसील में पारिवारिक बटवारे के लिये आवेदन किये थे. लेकिन आरोपी रीडर राकेश त्रिपाठी द्वारा फरियादी किसान से पांच हजार की रिश्वत मांगी गई थी कि तहसीलदार बिरसिंहपुर से आदेश कराने के एवज में, चार हजार की रिश्वत लेकर आरोपी रीडर ने फरियादी को तहसील कार्यालय बुलाया था. जैसे ही आरोपी ने रिश्वत ली उसी दौरान ईओडब्ल्यू की टीम ने धरदबोचा. आरोपी रीडर के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले को जांच में लिया गया है. कार्यवाही का नेतृत्व निरीक्षक मोहित सक्सेना ने किया. साथ में उपनिरीक्षक अभिषेक पाण्डेय, श्रीमती भावना सिंह अन्य सदस्य मौजूद रहे.

चार हजार लेते आरोपी रीडर गिरफ्तार: एसपी

ईओडब्ल्यू एसपी अरविंद सिंह ठाकुर ने बताया कि आरोपी तहसीलदार के रीडर ने पारिवारिक बटवारे का आदेश करने के नाम पर पांच हजार की रिश्वत मांगी थी. बुधवार की दोपहर तहसील प्रांगण में चार हजार लेते गिरफ्तार किया गया है. जिसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.

Next Post

ग्वालियर फिल्म फेस्टिवल का आयोजन 8-9 मार्च को

Wed Feb 5 , 2025
भोपाल, 05 फरवरी (वार्ता) सतपुड़ा चलचित्र समिति और विश्व संवाद केंद्र मध्यप्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में 8-9 मार्च को ग्वालियर में ‘ग्वालियर फ़िल्म फेस्टिवल’ का आयोजन किया जाएगा। फेस्टिवल के पोस्टर का विमोचन आज भोपाल में किया गया। इस अवसर पर अभिनेता संजय मेहता, फ़िल्म समीक्षक विनोद नागर और सतपुड़ा […]

You May Like