डीएनए रिपोर्ट अटकी, जांच अधूरी

छात्रा की जहरखुरानी से मौत का मामला, अपहरण के बाद हत्या का है आरोप
 जबलपुर: कटंगी थाना अंतर्गत ग्राम भमका निवासी एक दसवीं की छात्रा की 18 जनवरी को जहरखुरानी से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मामले में अपहरण के बाद  जहर पिलाने के गंभीर आरोप लगे। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जंाच में लिया।  साथ ही मामले में डीएनए जांच के सैंपल छठी बटालियन, रांझी में संचालित क्षेत्रीय विधि विज्ञान प्रयोगशाला (रीजनल फॉरेंसिक साइंस लैब) भेजे गए थे लेकिन डीएनए रिपोर्ट अब तक पुलिस को नहीं मिली हैं जिसके चलते मामले में आगे की कार्रवाई अटक गई है पुलिस को रिपोर्ट का इंतजार है ताकि आगे की कार्यवाही हो सके।

विदित हो कि ग्राम भमका निवासी प्राची मिश्रा 16 वर्षीय दसवीं कक्षा की छात्रा थी जिसे 18 जनवरी को जहर का सेवन कर लेने से उपचार के लिए  बोरिया स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे  मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया जहां इलाज के दौरान छात्रा  जहा उसकी मौत हो गई थी।
ये लगे थे आरोप
इस मामले में परिजनों का आरोप रहा कि छात्रों को धमकियां मिल रही थी कुछ लडक़े उसे परेशान कर रहे थे। जिसके चलते वे तनाव में थी। आरोप यह भी है कि उसका अपहरण किया गया। इसके अलावा उसे जहर पिलाकर हत्या करने का भी आरोप लगा है।
प्रभार बढ़ते ही होने लगी देरी
लैब में पहले जबलपुर की जांच शुरू हुई इसके बाद छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, कटनी, पानडुमना, सिवनी जिलों की भ्ीा जांचें शुरू कर दी गई पहले दावा किया गया था कि दस दिन के भीतर रिपोर्ट तैयार हो जायेगी लेकिन जैसे ही अन्य जिलों का प्रभार बढ़ते ही रिपोर्ट मेंं देरी होने लगी है।
  इनका कहना है
डीएनए रिपोर्ट नहीं आयी है, रिपोर्ट आने के बाद ही मामला स्पष्ट होगा  पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच कर रही जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्यवाही होगी।
पूजा उपाध्याय, थाना प्रभारी कटंगी

Next Post

कई बुजुर्गों को नहीं मिल रही पेंशन

Tue Feb 4 , 2025
मामला वार्ड 75 में पालदा की नई बस्ती का इंदौर: पेंशन योजना के तहत हितग्राहियेां के खाते में सीधे पहुंचती है. प्रति माह छः सौ रूपए प्राप्त करने वाले इस राशि से अपनी ज़रूरतें पूरी करते हैं जितनी सफल यहां योजना है उनती ही सैकड़ों लोगों से दूर हो रही […]

You May Like