
बुरहानपुर। भारतीय जनता पार्टी की जिला बैठक स्व. परमानंद गोविंदजीवाला ऑडीटोरीयम बुरहानपुऱ में आयोजीत की गई। इस बैठक में 23 अक्टुबर से 5 नवंबर 26 तक लोकतंत्र बचाओं ,भीडतंत्र हटाओं अभियान की केन्द्रिय एंव प्रदेश टोली में शामील एवं प्रदेश भाजपा प्रवक्त्ता ,पूर्व केबिनेट मंत्री ,बुरहानपुर विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने, जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्को, अभियान जिला प्रभारी अनिल भोसले पूर्व महापौर,कि सान मोर्चा के मनोज लधवे, जिला महामंत्री सर्वश्री चिंतामन महाजन, ईश्वर चौहान, संजय जाधव मंचासीन थे।
लोकतंत्र बचाओं ,भीडतंत्र हटाओं अभियान की केन्द्रिय चिंतक एंव प्रदेश टोली सदस्य,प्रदेश भाजपा प्रवक्त्ता ,पूर्व केबिनेट मंत्री ,बुरहानपुर विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस ने अपने संबोधन में जिला बैठक में उपस्थित जिला,मंडल,मोर्चा,प्रकोष्ठ के अपेक्षित पदाधिकारी,जनप्रतिनिधी,पूर्व पदाधिकारीयों से चर्चा करते हुवे लोकतंत्र बचाओं ,भीडतंत्र हटाओं अभियान पर पर सार्थक जानकारी प्रदान करते हुवे कहा कि कॉग्रेस देशभर में एसआईआर को लेकर झुठ परोसने एवं देश में अराजकता फैलाने का काम कर रही है। साथ ही देश की सार्र्वजनिक संस्थाओं को बदनाम करने के षडयंत्र दिन प्रतिदिन किए जा रहे है। एसआईआर की प्रक्रिया सम्पुर्ण देशभर में कॉग्रेस शासन में 8 बार की जा चुकी है। मतदाता सूची का शुद्धीकरण कोई नई व्यवस्था नही है। भारत जैसे विशाल देश में सत्ता मतदाताओं के माध्यम से चुनाव जितकर ही प्राप्त की जाती रही है। यह देश के 145 करोड देशवासीयों के विश्वास का प्रतीक है,जबकि कॉग्रेस देशवासीयों द्वारा चुनी गई सरकार को रिज्युम चेंन्ज के नाम पर सडको से सरकार बदलने की बात करती है।
श्रीमती चिटनिस ने कहा कि एसआईआर पर शशी थरूर ,सचिन पायलट, रमेश चैन्नीथला जैसे अनेक विपक्षी नेता तारीफ कर चुके है। केरल ,कर्नाटक सहित विपक्षी राज्यों मे एसआईआर के बाद सरकारे बनी वह सही है,किन्तु भाजपा की सरकार बन जाए तो वहां एसआईआर वोट चोरी का माध्यम बन जाता है। यह झुठ की गुंज ही है। कुण्ठीत मानसीकतावादी कॉग्रेस सहित विपक्ष देश और सार्वजनिक संस्थाओं को अपने सत्तासुख के लिए बैचैन होकर उन्हे बदनाम करने पर तुली हुई है। देश की जनता समझदार और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नेरेन्द्र मोदी जी और भाजपा पर पुरा भरोसा करती है और बार-बार भाजपा को जिताकर अपना विश्वास व्यक्त करती है।
जिला बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने द्वारा 23 अक्टुबर से 5 नवंबर 26 तक लोकतंत्र बचाओं ,भीडतंत्र हटाओं अभियान को लेकर जानकारी देते हुवे जिला एवं अन्य बनाई गई अलग-अलग टोलीयों की जानकारी विस्तार से दी। उन्होंने भी कॉग्रेस को आडे हाथो लेते हुवे भाजपा के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से विपक्ष के झुठ का पर्दाफास करने की बात कही। आपने कहा कि 70 वर्षो तक भाजपा ने चुनाव आयोग पर प्रश्रचिन्ह नही लगाए ,जबकि नवीन चावला से लेकर ,टी.एन. श्ेाषन,एम.एस.गील जैसे कई चुनाव आयुक्त कॉग्रेस से जुडकर चुनाव लडे या सत्ता में शामील रहे है।
उपरोक्त जानकारी देते हुवे भाजपा जिला मिडिया प्रभारी मुकेश पुर्वे ने बताया कि जिला बैठक का संचालन जिला महामंत्री चितामन महाजन ने किया। इस अवसर पर बडनगर से वारानसी यात्रा में शामील बुरहानपुर के अश्विन नागौरी एवं निखील पटेल की जानकारी भाजयुमो जिलाध्यक्ष भरत रावल ने देते हुवे ,बैठक में उपस्थित अश्विन नागौरी का श्रीमती अर्चना चिटनिस दीदी ,जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने द्वारा स्वागत सम्मान किया गया। इस दौरान अश्विन नागौरी ने अपने अनुभव साझा किए।
