मैरिज हॉल में घुसा तेंदुआ,वन विभाग की सर्चिंग में नहीं मिला, शहर के बीचोंबीच नजर आने से चिंता बढ़ी

बुरहानपुर। बुरहानपुर शहर के बीचों बीच स्थित हुसैनी मैरिज हॉल में बुधवार देर रात एक तेंदुआ नजर आया। सर्चिंग में तेंदुआ कहीं भी नहीं मिला। इसका सीसीटीवी फुटेज गुरुवार दोपहर सामने आया। वन विभाग के एसडीओ विनय कुमार मेश्राम ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम को तेंदुए की तलाश में भेजा गया है। यह मैरिज हॉल सिंधी बस्ती हमीदपुरा बायपास पर है,जहां घनी आबादी रहती है। हॉल के पीछे कब्रिस्तान और खुला इलाका है।

आबादी वाले क्षेत्र में तेंदुआ दिखने से लोगों में चिंता बढ़ गई है। एसडीओ मेश्राम ने बताया कि टीम आसपास के इलाकों में भी खोजबीन कर रही है। हुसैनी हॉल के संचालक उबैद उल्लाह ने जानकारी दी कि रात में तेंदुआ दीवार फांदकर हॉल में घुसा था, जिसकी सूचना वन विभाग को दी गई।

Next Post

धर्म रक्षा समिति ने अवैध धर्मांतरण पर रोक लगाने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

Thu Oct 22 , 2026
सीधी । धर्म रक्षा समिति सीधी के तत्वावधान में संयोजक शेखर भारती के नेतृत्व में पूजा पार्क से ज्ञापन सौंपने के लिए आज रैली निकाली गई। समिति ने जिले में कथित अवैध धर्मांतरण की गतिविधियों पर रोक लगानेए संबंधित शिकायतों की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोष सिद्ध होने पर संबंधित […]

You May Like