रेलवे स्टेशन नागदा पर चैन स्नेचर गिरफ्तार

लाखों का चोरी का सामान बरामद

नव भारत न्यूज

इंदौर. जीआरपी पुलिस ने नागदा स्टेशन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए चैन स्नेचिंग की घटना के तुरंत बाद आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया.

रेलवे पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी ने बताया कि 2 फरवरी सोमवार को नागदा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर खड़ी नागदा-इंदौर पैसेंजर के जनरल कोच से अचानक चोर-चोर, पकड़ो-पकड़ो की आवाज सुनाई दी. ड्यूटी पर तैनात सहायक उपनिरीक्षक कमल सिंह डोडिया और प्रधान आरक्षक महेंद्र सिंह राठौर ने सतर्कता दिखाते हुए आरोपी को भागने से पहले ही पकड़ लिया. पुलिस की पूछताछ में आरोपी 18 वर्षीय फैजान खान उर्फ अल्फेज ने बताया कि वह उज्जैन जिले के महिदपुर थाने क्षेत्र के केशरपुरा में रहता हैं. वहीं महिला यात्री ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने खिड़की से हाथ डालकर उनका मंगलसूत्र तोड़ा और भागने की कोशिश की थी. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक टूटा हुआ दो ग्राम का सोने का मंगलसूत्र, बीस सोने के मोती के साथ ही चार हजार रुपए नगद जब्त किए है. पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया है कि उसने पिछले दिनों स्वराज एक्सप्रेस के एसी कोच से एक यात्री के बैग से आठ हजार रुपए नगद और अन्य दस्तावेज भी चुराए थे. चोरी की गई नकदी में से 4,000 रुपए आरोपी ने खर्च कर दिए थे, जबकि शेष 4,000 रुपए उसके घर में गद्देे के नीचे छिपे मिले, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया.

Next Post

जीआरपी ने 18.9 किलो डोडा चूरा पाउडर जब्त किया

Mon Feb 3 , 2025
इंदौर. जीआरपी पुलिस ने 18.9 किलो डोडा चूरा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. जीआरपी थाना प्रभारी मोतीराम चौधरी ने बताया कि स्टेशन पर गश्त कर रही विशेष टीम ने एक संदिग्ध को पकड़ा. जब झोले ौर बैग की तलाशी ली […]

You May Like

Play sound