प्रधान पाठक के भरोसे नेवरसिंग फलिया वांगरा का प्रा.विद्यालय,ग्रामीणों ने जताई बच्चों के भविष्य चिंता

पानसेमल।शिक्षा महत्वपूर्ण सेवाओ में से एक है और सभी को अच्छी शिक्षा मिलें इस हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन कही कही जिम्मेदारों की अनदेखी या अवस्थाओं से क्षेत्र के विद्यार्थियो को नुकसान उठाना पड़ता हैं।ऐसी ही अव्यवस्था जनपद शिक्षा केंद्र पानसेमल के अंतर्गत आने वाले मोयदा क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय नेवरसिंग फलिया वांगरा में दिखाई दी।जहां के विद्यालय में पदस्थ शिक्षिका करीब 20 दिनों से मेडिकल अवकाश के कारण अनुपस्थित हैं।जिससे कि पालकों में चिंता बनी हुई है। पालकों ने शिक्षिका से मोबाइल पर चर्चा की और कहा कि आगामी समय में परीक्षाएं शुरू होने वाली है,और प्रधान पाठक के भरोसे विद्यालय में अध्यापन कार्य हो रहा है,जिससे की अध्ययन कार्य प्रभावित हो रहा है।प्राथमिक विद्यालय नेवरसिंग फलिया में प्रधान पाठक सहित 2 शिक्षक पदस्थ है।विद्यालय के प्रधान पाठक सुनील शिंदे ने बताया कि विद्यालय में वे 53 विद्यार्थियों को अध्ययन करवा रहे हैं।अनुपस्थित शिक्षिका की जानकारी लेने पर उन्होंने बताया कि विद्यालय में रेणु चौधरी शिक्षिका पद पर पदस्थ हैं और उनके द्वारा 6 जनवरी से 18 जनवरी तक का अवकाश स्वीकृत करवाया गया, किंतु उसके पश्चात 25 जनवरी से पुनः मेडिकल अवकाश का आवेदन संकुल प्राचार्य को दिया गया और अवकाश पर चली गई और अवकाश स्वीकृत हुआ या नहीं यह जांच का विषय है।इस बारे में विकासखंड शिक्षा अधिकारी पानसेमल अरुण मिश्रा ने बताया कि यदि वहां पर अध्यापन कार्य प्रभावित होता हैं तो पालक शिक्षक संघ, संकुल प्राचार्य से अनुमति लेकर अतिथि शिक्षक की व्यवस्था करवा सकते है।BEO ने कहा इस बारे में संकुल प्राचार्य से चर्चा कर व्यवस्थाएं करवाई जाएं और यह भी बताया कि 1 वर्ष में 20 मेडिकल अवकाश निर्धारित है इससे अधिक अवकाश होने पर शिक्षक का वेतन काटने की कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

रूकमणि माता मंदिर परिसर में भूमि पूजन सम्पन्न,मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने सभी का आभार जताया, सभी का योगदान

Sat Feb 1 , 2025
नवभारत न्यूज दमोह। श्री रूकमणि माता मंदिर परिषद कुंडलपुर सौंदर्यीकरण व निर्माण कार्यों का भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि यशस्वी मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल, राज्य मंत्री लखन पटेल, विधायक बंडा वीरेंद्र सिंह बंडा, विधायक हटा उमादेवी खटीक, डॉक्टर रामकृष्ण कुसमरिया, जिपं अध्यक्ष श्रीमती रंजीता गौरव […]

You May Like