जीती ओंकारेश्वर वालों की ‘ज़िद’, नहीं बनेगा ममलेश्वर लोक

ओंकारेश्वर। तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में ममलेश्वर लोक बनाने का निर्णय प्रशासन ने फिलहाल इस स्थान पर स्थगित कर दिया है, जहां इसे बनाए जाना था। लोगों के भारी विरोध के कारण बड़ा असर सरकार और प्रशासन पर पड़ा था।

चुने हुए जनप्रतिनिधियों को भी जवाब देना भारी पड़ रहा था। लोगों का गुस्सा चरम पर था।

 

अपर कलेक्टर ने महंत को लिखित पत्र दिया

विरोध के चलते बन्द का व्यापक असर देखा जा रहा था। दूसरे दिन भी बंद रहा। इस दौरान प्रशासन ने लेटर जारी करते हुए ममलेश्वर लोक की योजना को निरस्त कर दिया है। अपर कलेक्टर ने लिखा है कि ममलेश्वर क्षेत्र में ममलेश्वर लोक बनाया जाना था। उसका विस्तार किया जाना था, किंतु लोगो की भावनाओं को देखते हुए ममलेश्वर लोक की योजना को निरस्त किया जाता है। इस संबंध का लेटर जोड़ गणपति मंदिर पर जाकर अपर कलेक्टर अरविंद चौहान ने महंत मंगलदास को दिया।

झूम उठे लोग, आतिशबाजी की

इस संबंध में षडदर्शन संत मंडल के अध्यक्ष महंत मंगल दासजी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल विधायक नारायण पटेल के साथ भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव से मिला था।

लोक भावना को ध्यान में रखते हुए श्री ममलेश्वर लोक की योजना को निरस्त करने पर नागरिकों में प्रसन्नता है। खुशी में लोगों ने फ़टाके फोड़े। मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

Next Post

सरदार 150 एकता मार्च एकजुट राष्ट्र की धड़कन है: डॉ. मनसुख मांडविया

Tue Nov 18 , 2025
नयी दिल्ली, 18 नवंबर (वार्ता) सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, माई भारत के माध्यम से, राष्ट्रीय स्तर पर सरदार 150 एकता मार्च पदयात्रा का आयोजन कर रहा है, जिसका उद्देश्य राष्ट्रीय एकता को मजबूत करना है। देश भर में गौरव, नागरिक […]

You May Like