सुनार नदी के पुल पर लटका ट्रक, चालक और क्लीनर ने कूदकर बचाई जान

 

सामने से आ रहे वाहन से बचने के प्रयास में हुआ हादसा

 

 

नवभारत, दमोह. दमोह-छतरपुर हाइवे पर शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया. नरसिंहगढ़ के पास सुनार नदी के पुल पर एक ट्रक रेलिंग तोड़कर हवा में लटक गया. हादसे में ट्रक चालक और क्लीनर दोनों बाल-बाल बच गए, यदि थोड़ा ही ट्रक आगे बढ़ता तो नीचे बह रही नदी में गिर जाता.

घटना की जानकारी के अनुसार, टीकमगढ़ की तरफ से सर्वेश्वर ट्रांसपोर्ट कंपनी का ट्रक दमोह की ओर जा रहा था. नरसिंहगढ़ के सुनार नदी के पुल पर पहुंचते ही सामने से एक दूसरा वाहन आया. दोनों वाहनों की आमने-सामने की टक्कर से बचने के लिए ट्रक चालक ने स्टीयरिंग घुमाया तभी ट्रक अनियंत्रित हो गया और पुल की रेलिंग से टकरा गया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रेलिंग टूट गई और ट्रक पुल से लटक गया. ट्रक चालक और क्लीनर ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत ट्रक से छलांग लगा दी, जिससे दोनों की जान बच गई. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. ट्रक को निकालने के लिए दमोह से क्रेन बुलाई गई. ट्रक एक किनारे फंसा है, जिससे यातायात भी प्रभावित नहीं हो रहा.

Next Post

दो अंधों की मदद से पूरन कराता था चोरी

Fri Jan 31 , 2025
  नवभारत दमोह दमोह। पुलिस अधीक्षक व अति. पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व एसडीओपी हटा प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन में थाना गैसाबाद के अपराध क्र. 209/24 धारा 331(4),305 बीएनएस की कार्यवाही गयी. जिसमें घटनास्थल ग्राम हिनोता कला, प्रार्थी देवशंकर पाठक पिता स्व. दुर्गा प्रसाद पाठक के मकान में अज्ञात […]

You May Like

मनोरंजन