नरसंहार कांड: दो कातिल गए जेल, सात रिमांड पर

 जबलपुर: पाटन थाना अंतर्गत टिमरी मेें हुए नरसंहार कांड  के नौ आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद गुरूवार को पुलिस ने न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से दो आरोपियों को कोर्ट ने जेल दिया हैं जबकि पुलिस की डिमांड पर सात आरोपियों को तीन दिन की रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया हैं। जिनसे पुलिस की टीमें पूछताछ कर रही है।विदित हो कि टिमरी गांव में सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे  दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ था.

खूनी संघर्ष  साहू-दुबे-पाठक समाज के परिजनों के बीच बीते चार सालों से चल रहे  जमीनी विवाद, जुआ खेलने समेत दबंगाई और पूर्व में हुए एक अग्निकांड को लेकर चली आ रही रंजिश पर हुआ था। साहू पक्ष हथियारों से लैस होकर पहुंचा था जबकि दूसरा पक्ष निहत्था था।  जिन पर बका, तलवार, कुल्हाडी डंडों से ताबड़तोड़ वार किया गया था।  जिसमें सतीश पाठक उर्फ कुंजन 40 वर्ष, मनीष पाठक उर्फ चंदन 34 वर्ष,   समीर दुबे   20 वर्ष एवं अनिकेत दुबे 26 वर्ष सभी निवासी टिमरी की हत्या कर दी गई थी जबकि विपिन और मुकेश दुबे को चोटें आ गई थी।
पप्पू, अमित गए जेल, महेश फरार नरसंहार मामले में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए पप्पू उर्फ नारायण साहू, और अमित साहू को जेल भेज दिया है। वहीं आरोपित महेश साहू अब भी फरार हैं जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं, पुलिस का दावा है कि जल्द ही उसे भी पकड़ लिया जायेगा। संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है।
इनसे पूछताछ चल रही
पुलिस  चंदू उर्फ चंद्रभान साहू, दिनेश उर्फ दिन्नू साहू, मनोज साहू, सर्वेश साहू, विवेक साहू, प्रदीप साहू, संदीप नामदेव उर्फ लाली उर्फ लुलिया सभी निवासी टिमरी को तीन दिन की रिमांड में लेकर पूछताछ कर रही है।
मकानों-दुकानों पर बुल्डोजर चलाने की तैयारी
पुलिस प्रशासन ने आरोपियों की संपत्तियों का ब्यौरा जुटा लिया है। इसके साथ ही राजस्व विभाग की ओर से नक्शे का मिलान और मकान निर्माण की अनुमति की जांच पड़ताल भी शुरू कर दी है। बताया जाता है कि कातिलों की संपत्तियों पर बुल्डोजर चलाने की तैयारी तेज कर दी गई है

Next Post

मंत्र फूंककर महिला के जेवरात ले गए ठग

Fri Jan 31 , 2025
 जेवर लूटने वाली गैंग पुलिस के लिए बनी चुनौती जबलपुर:महिलाओं को टारगेट करते हुए उनके जेवरात लूटने वाली गैंग पुलिस के लिए चुनौती बन गई है। कोतवाली थाना क्षेत्र में एक बार फिर महिला के जेवरात उतरवा लिए गए। जालसाज मंत्र फूंककर जेवरात लेकर चंपत हो गए। बाद में पीडि़ता […]

You May Like