पन्ना जिले में एक फैक्ट्री में बड़ा हादसा, दो दर्जन से अधिक श्रमिक घायल

पन्ना जिले में एक फैक्ट्री में बड़ा हादसा, दो दर्जन से अधिक श्रमिक घायल

पन्ना, 30 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में स्थित एक सीमेंट फैक्ट्री में आज निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा होने के कारण दो दर्जन से अधिक श्रमिक घायल हो गए। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ कर दिए गए हैं।

पुलिस सूत्रों ने प्रारंभिक सूचना के हवाले से कहा कि कुछ श्रमिकों के मरने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है। घटनास्थल पर दर्जनों कर्मचारी राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए हैं।

सूत्रों ने कहा कि यहां से लगभग 50 किलोमीटर दूर सिमरिया थाना क्षेत्र में जे के सीमेंट फैक्ट्री स्थित है। कई एकड़ क्षेत्र में फैली इस फैक्ट्री परिसर के एक हिस्से में बड़े भवन का निर्माण कार्य चल रहा था। अचानक सुबह कथित तौर पर एक हिस्सा गिरने के कारण हादसा हुआ है। मलबे में दबने के कारण श्रमिक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं।

Next Post

पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन के घर लाखों की चोरी

Thu Jan 30 , 2025
बड़वानी, 30 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के पूर्व गृहमंत्री तथा बडवानी जिले के राजपुर से विधायक बाला बच्चन के सूने घर से लाखों की चोरी की घटना सामने आने पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। राजपुर से कांग्रेस विधायक बाला बच्चन ने बताया कि उन्होंने कल रात पुलिस थाने […]

You May Like