- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को होगा कार्यक्रम का समापन
नई दिल्ली,21 जनवरी,प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हरियाणा के पानीपत में बेटियों को बचाने और उन्हें शिक्षा के अधिकार से जोड़ने के लिए ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना की शुरुआत की थी. भारत में लिंग असंतुलन और घटते बाल लिंग अनुपात को खत्म करने के लिए शुरु हुई इस योजना के 10 साल पूरे हो गए हैं.
22 जनवरी 2015 को बुधवार को इस योजना की 10 वीं वर्षगांठ है. इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्रालय कार्य क्रम का आयोजन कर रहा है. उद्घाटन समारोह बुधवार को विज्ञान भवन में आयोजित किया जाएगा. इसमें केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा, केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी और राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर मौजूद रहेंगी. इस कार्यक्रम का समापन 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर होगा.
इस कार्यक्रम में सशस्त्र बल, अर्धसैनिक बल, दिल्ली पुलिस और केंद्रीय मंत्रालयों में कार्यरत उप सचिव और उससे ऊपर के स्तर की महिला अधिकारी भाग लेंगी. इसके अलावा छात्राओं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और संयुक्त राष्ट्र के विभिन्न संगठनों से जुड़ी महिलाओं को आमन्त्रित किया गया है. कार्यक्रम में मिशन वात्सल्य और मिशन शक्ति पोर्टल का भी शुभारंभ किया जाएगा.
एक महीने से ज्यादा समय तक चलने वाले इस कार्यक्रम को राज्य और जिला स्तर पर भी आयोजित किया जाएगा जिसमें रैलियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सम्मान समारोह का आयोजन होगा. इसमें स्कूली छात्राएं, सफल महिलाएं और सामुदायिक समूह जुड़ी महिलाओं को शामिल किया जाएगा.
कार्यक्रम के प्रचार के लिए प्रिंट, डिजिटल और सोशल मीडिया के माध्यम से देशभर में अभियान चलाकर योजना के संदेश को प्रचारित किया जाएगा. इसमें वृक्षारोपण अभियान भी चलाया जाएगा.
