फतेहपुर में बस ट्रेलर से टकरायी,24 घायल

फतेहपुर 21 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में आज सुबह शैक्षिक भ्रमण पर कानपुर जा रही छात्राओं की बस खड़े ट्रेलर से टकरा गई। इस हादसे में 24 से अधिक छात्राएं घायल हो गई।

पुलिस प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि बिंदकी थाना क्षेत्र के बिंदकी में स्थित जीजीआईसी की लगभग तीन दर्जन छात्राएं एक बस पर सवार होकर शैक्षिक भ्रमण पर जा रही थी कि ओंग थाना क्षेत्र के छिवली नदी के पास बस खड़े ट्रेलर में टकरा गई।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में दाखिल कराया है। कुछ छात्राओं को कानपुर के निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। घटना की जानकारी होते ही जिला विद्यालय निरीक्षक राम प्रकाश सिंह कानपुर अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना।

Next Post

मुख्यमंत्री ने मेघालय, त्रिपुरा और मणिपुर के स्थापना दिवस पर दी बधाई

Tue Jan 21 , 2025
भोपाल, 21 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मेघालय, त्रिपुरा और मणिपुर के स्थापना दिवस पर आज बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने बधाई संदेश में कहा, “त्रिपुरा, माँ त्रिपुरसुंदरी जी की कृपा से अभिसिंचित एवं अद्वितीय नैसर्गिंक सौंदर्य के लिए सुविख्यात है […]

You May Like