स्वियाटेक ने ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस में जीत के साथ अभियान की शुरुआत की

मेलबर्न, (वार्ता) विश्व की दूसरे नंबर की टेनिस खिलाड़ी इगा स्वियाटेक ने सोमवार को पहले दौर के मैच में चेक गणराज्य की खिलाड़ी कैटरीना सिनियाकोवा को हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन में विजयी अभियान की शुरुआत की।

आज यहां चार बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन स्वियाटेक ने 81 मिनट तक चले मुकाबले में कैटरीना सिनियाकोवा को सीधे सटों में 6-3, 6-4 से हराया।

अगले दौर में स्वियाटेक का मुकाबला स्लोवाकिया की रेबेका स्रामकोवा के साथ होगा।

मैच के बाद स्वियाटेक ने कहा, “ईमानदारी से कहूं तो मुझे यहां हर स्टेडियम में खेलना पसंद है। जॉन कैन में मैंने कई बेहतरीन मैच खेले है।”

Next Post

24 जनवरी से डिज्‍़नी+ हॉटस्‍टार पर स्ट्रीम होगा ‘स्‍वीट ड्रीम्‍स‘

Tue Jan 14 , 2025
मुंबई, (वार्ता) विक्‍टर मुखर्जी निर्देशित फिल्‍म ‘स्‍वीट ड्रीम्‍स‘,24 जनवरी से डिज्‍़नी+ हॉटस्‍टार पर स्ट्रीम होगा। जियो स्‍टूडियोज और मैंगो पीपुल मीडिया के साथ मिलकर डिज्‍़नी+ हॉटस्‍टार दर्शकों को एक अनूठे सफर पर ले जाने के लिये तैयार है। इस सफर का नाम स्‍वीट ड्रीम्‍स है और यह 24 जनवरी से […]

You May Like