संभागायुक्त ने माफ़ी ऑफिसर से प्रभार वापस लिया

—-

*श्री गोपाल मंदिर के प्रबंधक की सेवा समाप्त*

इंदौर, 13 जनवरी 2025

संभागायुक्त इंदौर श्री दीपक सिंह ने श्री गोपाल मंदिर इंदौर के प्रबंधक के.एल कौशल की सेवाएँ तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी हैं। वहीं माफ़ी ऑफ़िसर डिप्टी कलेक्टर श्री विनोद राठौर को भी प्रभारी पद से हटा दिया गया है। संभागायुक्त श्री दीपक सिंह ने माफ़ी अधिकारी आयुक्त कार्यालय इंदौर का प्रभार श्री विनोद राठौर के स्थान पर संयुक्त कलेक्टर सुश्री कल्याणी पांडे को अतिरिक्त रूप से सौंपा है।

संभागायुक्त श्री दीपक सिंह ने कलेक्टर इंदौर से श्री गोपाल मंदिर में विवाह समारोह आयोजित किये जाने के संबंध में जाँच के लिए भी कहा है। शासकीय परिसरों में बिना शासन अनुमति के किसी भी तरह की गतिविधियों का संचालन प्रतिबंधित हैं। श्री गोपाल मंदिर व्यवस्था संबंध संचालन के संबंध में विस्तृत दिशा निर्देश बनाए जाने के लिए जिला स्तर से उच्च स्तरीय समिति गठन करने के निर्देश भी कलेक्टर इंदौर को संभागायुक्त द्वारा दिए गए हैं। संभागायुक्त श्री दीपक सिंह ने कहा है कि उक्त समिति मंदिर संचालन संबंधी विस्तृत दिशा निर्देश does and don’t तैयार करेगी।

Next Post

लहार में चोरी करते हुए दो गाड़ियां पकड़ी, पुलिस ने की कार्रवाई में आनाकानी

Mon Jan 13 , 2025
भिंड। बिजली वितरण कंपनी लहार के तहत दो गाड़ियों को चोरी करते हुए पकड़ा गया, जिनमें बिजली के खंभे लदे हुए थे। विद्युत विभाग के डिविजनल इंजीनियर लक्ष्मी सोनवानी ने बताया कि जब उनकी टीम ने इन गाड़ियों को संदिग्ध अवस्था में देखा। चोरी की सूचना मिलने के बाद विभाग […]

You May Like