नई दिल्ली/जयपुर 12 जनवरी (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार रात नई दिल्ली में केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात की।
श्री शर्मा की श्री शेखावत के साथ यह शिष्टाचार भेंट थी। इस दौरान राजस्थान में पर्यटन विकास, सांस्कृतिक धरोहर संरक्षण, कला एवं संस्कृति के प्रोत्साहन तथा पर्यटन अवसंरचना के विकास पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई।
इससे पहले मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर से भी मुलाकात कर राजस्थान में विकास और जनकल्याणकारी परियोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की।
