इंदौर: थाना महू क्षेत्र में एक दुकान में चोरी का मामला सामने आया है। फरियादी मोहम्मद शाहिद (45), निवासी 934 फूल चौक, महू ने पुलिस को बताया कि 6 जनवरी 2025 की रात किसी अज्ञात आरोपी ने उनकी दुकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया।
फरियादी ने बताया कि चोर ने दुकान के अंदर रखे गल्ले में रखे 1,50,000 रुपये नगद और 10 से 15 किलोग्राम काजू-बादाम चोरी कर लिए। इस घटना के बाद फरियादी ने थाना महू में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 331(4) और 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
