
हिनौता (सीधी) ।जिले के ब्लाक मझौली अंतर्गत ग्राम छुही मे ऐसा मामला सामने आया है जहां एक कलयुगी आंगनवाड़ी सहायिका बहू ने अपनी वृद्वा सासू मां को बेरहमी से मारते -मारते सिर तक फोड़ दिया। वारदात के बाद घायल को आनन -फानन में एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझौली मे भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने हालत को गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम छुही निवासी बेबा मुलिया साकेत पति स्व. सुदामा साकेत उम्र 55 वर्ष जिनके तीन बेटी और एक बेटा है और सभी की शादी हो चुकी है।बेटी अपने -अपने ससुराल में रह रही हैं। वहीं बहू ललिता साकेत पति मोहन साकेत आंगनवाड़ी सहायिका के पद पर गांव में ही पदस्थ है। वृद्धा मुलिया के पति की मृत्यु 8 जुलाई 2024 को हो गई तब से बहू ने घर मे सासू मां का जीना दुश्वार कर दिया।बात-बात पर झगड़ा करती है और इसके पहले तीन बार मार चुकी है । अभी बीते शनिवार को रोज की तरह वृद्धा घर का कार्य कर रही थी की बहू ने ताना मारना शुरु कर दिया। वृद्धा के कुछ जवाब देने पर लात घूसो से तब तक मरती रही जब तक मन नहीं भरा । आखिर में वहीं पड़ा ईटा वृद्वा के सिर पर मार दिया जिससे सिर फूट गया। वृद्धा की गुहार सुन आस पड़ोस के लोगों ने एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझौली पहुंचाया। घायल की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार पश्चात जिला चिकित्सालय सीधी के लिए रेफर कर दिया गया है ।वही बेटियों ने पहुंच कर घायल मां का इलाज कराने में जुटी हुई है।
