प्रेमिका को महंगे गिफ्ट देने कर्मचारी ने ही की थी दुकान में चोरी

इंदौर: संयोगितागंज थाना क्षेत्र में एक दुकान से 1.71 लाख रुपए की चोरी का पुलिस ने 48 घंटे में खुलासा कर दिया. मामले में दुकान का ही कर्मचारी ही चोर निकला, जिसने अपनी प्रेमिका को महंगे गिफ्ट देने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम दिया था.मामला शनिवार 23 मई की रात का है, जब मुराई मोहल्ला स्थित दुकान से अज्ञात बदमाश नगदी चोरी कर फरार हो गया था. फरियादी अमन अग्रवाल ने 24 मई को थाने पहुंचकर करीब 1.71 लाख रुपए चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की. घटना की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों के निर्देश पर टीम गठित की गई. पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के करीब 100 सीसीटीवी (सीसीटीवी कैमरा) फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों को चिन्हित किया.

शक होने पर कर्मचारी से सख्त पूछताछ में हुआ खुलासा
जांच के दौरान शक की सुई दुकान में काम करने वाले युवक कीर्तन सिरसाटे पर आकर टिक गई. पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने चोरी करना कबूल कर लिया. आरोपी ने बताया कि उसे पता था कि मालिक गल्ले में पैसे कहां रखते हैं. इसी जानकारी का फायदा उठाकर उसने मौका पाकर चोरी कर ली. हैरानी की बात यह रही कि चोरी के बाद भी आरोपी अगले दिन सामान्य तरीके से दुकान पर काम करने पहुंच गया और पुलिस की पूछताछ के दौरान भी खुद को बेगुनाह बताता रहा.

आरोपी को गिरफ्तार कर की जा रही आगे की कार्रवाई
पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसे अपनी प्रेमिका के महंगे शौक पूरे कराने और उसे गिफ्ट देने के लिए पैसों की जरूरत थी. इसी वजह से उसने यह कदम उठाया. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गई पूरी रकम 1 लाख 71 हजार रुपए बरामद कर ली है. आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. मामले में थाना प्रभारी केपी यादव ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को चिन्हित किया. आरोपी ने सुनियोजित तरीके से चोरी की वारदात को अंजाम दिया था. तुरंत कार्रवाई करते हुए 48 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर पूरा माल बरामद कर लिया गया

Next Post

क्या अगले सीजन में भी खेलेंगे एमएस धोनी? सीएसके के सीईओ ने तोड़ दी चुप्पी

Thu May 28 , 2026
CSK के CEO कासी विश्वनाथन ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि धोनी खिलाड़ी, कोच या मेंटर किसी भी भूमिका में टीम से जुड़े रहें। माही के भविष्य पर अंतिम फैसला पूरी तरह उन्हीं का होगा। चेन्नई सुपर किंग्स और महेंद्र सिंह धोनी का रिश्ता आईपीएल इतिहास की सबसे […]

You May Like