मुर्मु कल दादरा और नगर हवेली तथा दमन एवं दीव जायेंगी

नयी दिल्ली 11 नवंबर (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मंगलवार से तीन दिन की यात्रा पर दादरा और नगर हवेली तथा दमन एवं दीव जायेंगी।

राष्ट्रपति सचिवालय के अनुसार श्रीमती मुर्मु मंगलवार को दमन में एवियरी और सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज तथा निफ्ट परिसर का दौरा करेंगी।

श्रीमती मुर्मु बुधवार को सिलवासा स्थित नमो मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट का दौरा करेंगी और विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के छात्रों व शिक्षकों के साथ बातचीत करेंगी। इसके बाद, वह झंडा चौक स्कूल का उद्घाटन करेंगी और सिलवासा में एक सार्वजनिक समारोह को संबोधित करेंगी। इसी दिन शाम को वह आईएनएस खुखरी स्मारक भी जाएंगी।

Next Post

न्यायालय ने मानहानि के एक मामले में केंद्रीय मंत्री चौहान को दी राहत

Mon Nov 11 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email नयी दिल्ली 11 नवंबर (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को मानहानि के एक मामले में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अन्य दो आरोपी नेताओं को इस मामले में निचली अदालत के […]

You May Like

मनोरंजन