मुंबई, 31 जनवरी (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में बीते सप्ताह रही तेजी के बाद अब निवेशकों को बजट और वृहद आर्थिक आंकड़ों का इंतजार रहेगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण रविवार को लोकसभा में वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेंगी। देखना यह है कि बजट की घोषणाएं निवेशकों को रास […]

नयी दिल्ली, 31 जनवरी (वार्ता) तंबाकू उत्पादों पर बढ़े कर एवं अधिभार रविवार 01 फरवरी से लागू हो जायेंगे जिससे सिगरेट, पान-मसाला आदि महंगे हो जायेंगे। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद ने पिछले साल 03 सितंबर को अधिकतर वस्तुओं पर कर की नयी दरों की घोषणा की थी। अन्य […]

मोदी सरकार ने 92 साल पुरानी रेल बजट की अलग परंपरा को खत्म कर दिया। 1924 में शुरू हुए इस सफर का अंत सुरेश प्रभु के आखिरी रेल बजट के साथ हुआ, जिसे अब आम बजट में मिलाया गया। History of Rail Budget: साल 2017 में मोदी सरकार ने बजट […]

बजट 2026 से मेडिकल डिवाइस सेक्टर को बड़ी उम्मीदें हैं। इंडस्ट्री ने आयात पर निर्भरता घटाने के लिए कस्टम ड्यूटी को 7.5% से बढ़ाकर 10-15% करने और GST रिफंड तेज करने की मांग की है।वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को बजट पेश करने वाली हैं और मेडिकल डिवाइस सेक्टर […]

2026 में पहली बार देश के 30 छात्र लोकसभा गैलरी से बजट की कार्यवाही लाइव देखेंगे। शाम को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इन छात्रों से संवाद कर युवाओं पर बजट के प्रभाव पर चर्चा करेंगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को सुबह 11 बजे लोकसभा में केंद्रीय बजट 2026 […]

नयी दिल्ली, (वार्ता) राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (एनटीपीसी) को चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 4,987 करोड़ रुपये का शुद्ध एकल लाभ हुआ है जो सालाना आधार पर 5.85 प्रतिशत अधिक है। कंपनी के निदेशक मंडल ने शुक्रवार को वित्तीय परिणामों को मंजूरी प्रदान की। इस दौरान उसका कुल […]

नयी दिल्ली, 30 जनवरी (वार्ता) सार्वजनिक क्षेत्र की भारतीय इस्पात प्राधिकरण लिमिटेड (सेल) को चालू वित्त वर्ष पहले नौ महीने में एकल आधार पर 1,554 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के 970 करोड़ रुपये के मुकाबले 60.2 प्रतिशत अधिक है। कंपनी […]

नयी दिल्ली, 30 जनवरी (वार्ता) केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि भारत ने पिछले चार साल में आठ मुक्त व्यापार संधियों (एफटीए) पर हस्ताक्षर किये हैं और चिली के साथ भी जल्द ही एफटीए को अंतिम रूप दिया जायेगा। श्री गोयल ने ग्रेटर नोएडा […]

अहमदाबाद, 30 जनवरी (वार्ता) जापान की प्रमुख साख निर्धारण एजेंसी जापान क्रेडिट रेटिंग एजेंसी (जेसीआर) ने अडानी समूह की तीन कंपनियों – अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन, अडानी ग्रीन एनर्जी और अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस – की रेटिंग शुरू कर दी है। जेसीआर ने इन तीनों कंपनियों को विदेशी मुद्रा […]

मुंबई, 30 जनवरी (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया शुक्रवार को छह पैसे मजबूत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 91.9350 रुपये का बोला गया। भारतीय मुद्रा गुरुवार को 91.9950 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी। यह आज 10.50 पैसे चढ़कर 91.89 रुपये प्रति डॉलर पर खुलने […]