ग्वालियर: कंपू स्थित हज़ार बिस्तर अस्पताल में आज हाहाकार मचा हुआ है। पिछले कई घंटे से यहां लाइट नहीं है। लिफ्ट में कई लोग फंस गए। एक्सरे एवं अल्ट्रा साउंड के लिए मरीज परेशान हो रहे हैं।

ग्वालियर:भितरवार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लापरवाही का मामला सामने आया है जिसमें डिलेवरी के बाद हालत बिगड़ने पर अस्पताल पहुंची प्रसूता महिला को बगैर इलाज दिए ही गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर कर दिया गया जिसकी रास्ते में मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही एवं 108 जननी […]

ग्वालियर: आरोन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पाटई में जमीन बंटवारे के विवाद ने खूनी रूप ले लिया। एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच सरेराह लाठी-डंडों से हुए जानलेवा हमले में आधा दर्जन लोग लहूलुहान हुए हैं, जिनमें तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस […]

ग्वालियर: भितरवार के बैलगडा थाना क्षेत्र के ग्राम सिल्हा में एक 38 वर्षीय युवक ने अपनी ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान मुरैना के महावीर पुरा निवासी देवेंद्र राजपूत के रूप में हुई है। देवेंद्र आदतन शराबी था। उसकी पत्नी ने शराब की लत से परेशान […]

भिण्ड: भिण्ड जिले के झांकरी चौकी क्षेत्र की एक नाबालिग छात्रा के कथित अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के मामले में ग्रामीणों द्वारा किया गया चक्काजाम देर रात प्रशासन और पीड़ित परिवार के बीच सहमति बनने के बाद समाप्त हो गया। इसके बाद आज छात्रा का अंतिम संस्कार किया गया।पुलिस […]

दतिया:डीपार थाना अंतर्गत प्रसिद्ध सनकुआं घाट पर एक व्यक्ति ने लोगों के सामने सिंध नदी में छलांग लगा दी। नदी से बाहर निकालने तक उसकी मौत हो चुकी थी। मामला आत्महत्या से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। करीब 40 वर्षीय एक व्यक्ति […]

श्योपुर: आदिवासी अधिकार संघर्ष समिति के नेतृत्व में श्योपुर जिला मुख्यालय के स्टेडियम परिसर में आदिवासी महापंचायत का आयोजन किया गया। इसमें कराहल, विजयपुर, वीरपुर, बड़ौदा और श्योपुर सहित जिलेभर से हजारों की संख्या में आदिवासी शामिल हुए।सभा के बाद विधायक मुकेश मल्होत्रा और पूर्व राज्यमंत्री सीताराम आदिवासी के नेतृत्व […]

शिवपुरी: जिले के बामौरकला थाना सीमा में महिला की मौत के मामले में पुलिस ने उसके पति और ससुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि विवाह के बाद से महिला को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था, जिससे परेशान होकर उसने आत्मघाती कदम उठाया।न्यायालय से जेल […]

शिवपुरी: शिवपुरी की फिजिकल थाना पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्कर के पास से 106 ग्राम स्मैक सहित 52 हजार रुपए नकद बरामद किए है। पकडा गया तस्कर इससे पूर्व बैराड में स्मैक के साथ पकडा गया था। पुलिस को आशंका है कि आरोपी […]

शिवपुरी: शिवपुरी से मुरैना की ओर पहाड़गढ़ कस्बे से गुजर रहा तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पहाड़गढ़ कस्बे के मुख्य मार्ग पर स्थित रामस्वरूप रजक के घर में घुस गया। हादसे में मकान को भारी नुकसान पहुंचा है। घर में मौजूद रामस्वरूप रजक की पत्नी घायल हो गई, उन्हें […]