नयी दिल्ली 03 जून (वार्ता) आम आदमी पार्टी (आप) ने कहा कि चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से ‘जहाँ झुग्गी, वहाँ मकान’ का वादा किया गया था वह भी जुमला साबित हुआ। आप के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने एक्स कर मंगलवार को कहा, “जहाँ झुग्गी, […]

तरनतारन 03 जून (वार्ता) काउंटर-इंटेलिजेंस-पंजाब से प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए, तरनतारन पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में पाकिस्तान की आईएसआई के एक जासूस को गिरफ्तार किया है। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने मंगलवार को बताया कि आरोपी की पहचान मोहल्ला रोडूपुर, गली नज़र सिंह वाली, तरनतारन निवासी […]

चेन्नई, 03 जून (वार्ता) तमिलनाडु अपराध शाखा की सीआईडी ​​विंग ने एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त करते हुए करोड़ों रुपये के इरीडियम कॉपर घोटाले का पर्दाफाश किया है और इस संबंध में छह लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने आरबीआई अधिकारी बनकर अपराध को अंजाम दिया था। सीबी-सीआईडी ​​की मंगलवार को […]

मोतिहारी, 02 जून (वार्ता) केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को अन्नदाता बताया और कहा कि अन्नदाता सुखी होंगे तो देश भी सुखी रहेगा। श्री चौहान ने विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत सोमवार को पिपराकोठी केन्द्रीय विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए […]

श्रीनगर 02 जून (वार्ता) जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने सोमवार को कहा कि प्रदेश में कोई भी राजनीतिक प्रक्रिया कश्मीरी पंडित समुदाय की भागीदारी के बिना अधूरी है। सुश्री मुफ्ती ने यहां संवाददाताओं से कहा कि जम्मू-कश्मीर में कोई भी राजनीतिक […]

नयी दिल्ली, 29 मई (वार्ता) दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की एनडीआर टीम ने पूर्वी दिल्ली के मंडावली इलाके में अवैध रूप से रह रहे दो बंगलादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस ने सोमवार को विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान मामून खान (30) […]

मुंबई 02 जून (वार्ता) महाराष्ट्र में ठाणे शहर की एक अदालत ने पाकिस्तान के लिए कथित तौर पर जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार इंजीनियर रविंद्र वर्मा को सोमवार को पांच जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते ने आज उसे ठाणे की एक अदालत में […]

नयी दिल्ली, 02 जून (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने मध्य प्रदेश में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कथित तौर पर दो पत्रकारों के साथ मारपीट करने के खिलाफ दायर उनकी याचिका पर शीघ्र सुनवाई के लिए सोमवार को सहमति व्यक्त की। न्यायमूर्ति संजय करोल और न्यायमूर्ति सतीश चंद्र शर्मा की अंशकालीन कार्य […]

नयी दिल्ली, 02 जून (वार्ता) कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा है कि जब वह आतंकवाद के खिलाफ भारत का संदेश दुनिया तक पहुंचाने के राष्ट्र के मिशन पर विदेश में है तो देश में कुछ लोग अपनी राजनीतिक महत्वकांक्षाओं के कारण उनके खिलाफ उल्टी सीधी बात कर रहे हैं। […]

नयी दिल्ली 02 जून (वार्ता) राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड ने कहा है कि 15 जून को आयोजित होने वाली नीट-पीजी 2025 को स्थगित कर दिया गया है और संशोधित तिथि शीघ्र घोषित की जाएगी। बोर्ड ने सोमवार को यहां जारी एक नोटिस में बताया कि उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के […]