…अन्नदाता सुखी होंगे तो देश भी सुखी रहेगा : शिवराज

मोतिहारी, 02 जून (वार्ता) केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को अन्नदाता बताया और कहा कि अन्नदाता सुखी होंगे तो देश भी सुखी रहेगा।

श्री चौहान ने विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत सोमवार को पिपराकोठी केन्द्रीय विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि पूर्वी चंपारण की भूमि अत्यंत पवित्र भूमि है। इसी भूमि से महात्मा गांधी ने अंग्रेज निलाहों के विरुद्ध सत्याग्रह आंदोलन की शुरुआत की थी और देश आजाद हुआ। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार के साथ मिल कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में किसानों के विकास के लिए हम कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।

श्री चौहान ने कहा, “ 140 करोड़ जनता को भरपेट भोजन मिले इसके लिए सरकार कार्य कर रही है। किसान खेतों में काम करें और वैज्ञानिक प्रयोगशाला से लेकर किसानों के दरवाजे तक पहुंच कर लाभान्वित करने का कार्य करें। किसान और वैज्ञानिक दोनों मिलकर कार्य करेंगे तो उत्पादन बढ़ेगा।” उन्होंने कहा कि बिहार तेजी से आगे बढ़ रहा है। जबतक विकसित खेती नहीं होगी तबतक भारत विकसित नहीं बनेगा। अन्नदाता सुखी होंगे तो देश भी सुखी रहेगा।”

Next Post

मई में कोयला उत्पादन बढ़कर 8.62 करोड़ टन रहा

Mon Jun 2 , 2025
नयी दिल्ली, 02 जून (वार्ता) कोयला मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि मई 2025 के दौरान देश में कुल कोयला उत्पादन सालाना आधार पर करीब 2.62 प्रतिशत बढ़ कर 8.62 करोड़ टन (अनंतिम) से कुछ अधिक रहा। पिछले वर्ष के इसी माह करीब 8.4 करोड़ टन कोयला उत्पादन हुआ था। […]

You May Like