केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा,’केजरीवाल हारने वाले हैं. उनकी झूठ की खेती अब खत्म होने वाली है. उन्होंने पूर्वांचलियों को गाली दी थी. कोई काम नहीं किया इसलिए इसबार परिवर्तन होने वाला है.’

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दिल्ली भाजपा कार्यालय पहुंचे. यहां बने मॉनिटरिंग सेंटर से वह दिल्ली की हर विधानसभा क्षेत्र में मतदान का जायजा ले रहे हैं. वह बूथ अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं से भी फीडबैक ले रहे हैं.

नयी दिल्ली, 05 फरवरी (वार्ता) कांग्रेस ने कहा है कि अमेरिका में भारतीय नागरिकों को हथकड़ी पहनाकर प्रताड़ित और निर्वासित करने की घटना अत्यंत दुखद है और भारत सरकार को इस घटना पर कड़ा ऐतराज व्यक्त करना चाहिए। कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने बुधवार को यहां जारी […]

नयी दिल्ली 05 फरवरी (वार्ता) दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए बुधवार सुबह सात बजे से मतदान जारी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, विदेश मंत्री एस जयशंकर, उपराज्यपाल वीके सक्सेना, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना सहित कई नेताओं एवं अधिकारियों ने विभिन्न […]

दिल्ली में वोटिंग के बीच सीलमपुर और जंगपुरा में बवाल हो गया है. जंगपुरा से आम आदमी पार्टी (AAP) प्रत्याशी मनीष सिसोदिया ने एक बिल्डिंग में बीजेपी कार्यकर्ताओं पर पैसे बांटने का आरोप लगाया है. सिसोदिया यहां पुलिस से बहस करते हुए भी नजर आए. वहीं, भारतीय जनता पार्टी ने […]

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी मतदान के लिए अपने पति रॉबर्ट वाड्रा और बेटे रेहान वाड्रा के साथ लोदी एस्टेट में बने पोलिंग बूथ पर पहुंची. यहां मतदान के बाद रॉबर्ड वाड्रा यह कहते हुए दिखाई दिए कि उन्हें हरी-भरी दिल्ली चाहिए.

मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में मतदान के बीच समाजवादी पार्टी ने एक और आरोप लगाया है. पार्टी का कहना है कि चुनाव अधिकारी मुस्लिम महिलाओं के बुर्के हटवाकर पहचान पत्र मिला रहे हैं. सपा की ओर से सुबह से लेकर अब तक कई आरोप लगाए जा चुके हैं. इनमें पुलिस द्वारा […]

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी है. राजधानी की सभी 70 सीटों पर जारी मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा. इस दौरान दिल्ली के 1.56 करोड़ वोटर्स अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे और करीब 700 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे. नतीजों की घोषणा 8 फरवरी को होगी. आम आदमी पार्टी जहां […]

दिल्ली में सुबह 11 बजे तक हुई वोटिंग की जानकारी सामने आ गई है. बताया जा रहा है कि मुस्तफाबाद, संगम विहार और सीलमपुर में सबसे ज्यादा वोटिंग दर्ज की जा रही है. कहां कितनी वोटिंग > मुस्तफाबाद में सुबह 11 बजे तक 26.33 फीसदी वोटिंग हुई है, जिसे सबसे ज्यादा […]