भोपाल, 20 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के गैरसरकारी विद्यालयों की मान्यता नवीनीकरण और नवीन मान्यता की अंतिम तिथि बढ़ाकर 25 फरवरी निर्धारित की गई है। राज्य शिक्षा केन्द्र ने बुधवार को स्पष्ट किया है कि 25 फरवरी के बाद अंतिम तिथि में किसी भी प्रकार की वृद्धि नहीं की जा सकेगी। […]

भोपाल, 20 फरवरी (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 और 24 फरवरी को मध्यप्रदेश प्रवास के तहत छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम और राजधानी भोपाल में रहेंगे। श्री मोदी बुंदेलखंड अंचल के बागेश्वर धाम क्षेत्र में 23 फरवरी को कैंसर अस्पताल की आधारशिला रखेंगे। श्री मोदी इसी दिन राजधानी भोपाल में […]

भोपाल, 20 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज दिल्ली प्रवास पर रहते हुए दिल्ली की नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता और अन्य मंत्रियों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होंगे। डॉ यादव सुबह 11 बजे दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इस समारोह में उपस्थित रहेंगे। इसके […]

भोपाल, 20 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कथित परिवहन घोटाले की जांच के बीच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दो अधिकारियों के तबादले को लेकर सवाल उठाए हैं। श्री सिंघार ने एक्स पोस्ट में कहा, ‘करोड़ों के परिवहन घोटाले को दबाने का खेल शुरू! आरटीओ के […]

भोपाल, 20 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के छोला इलाके में एक नवविवाहिता ने फांसी लगा कर अपनी जान दे दी है। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि शहर के छोला मंदिर थाना क्षेत्र के शंकरगंज कालोनी की निवासी काजल गुप्ता (21) ने कल रात अपने घर में फांसी […]

पानसेमल, पानसेमल नगर में हिंदू हृदय सम्राट,हिंदवी स्वराज्य के संस्थापक,वीर छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती पर सकल हिंदू समाज एवं जय खान्देश ग्रुप के संयुक्त तत्वाधान में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। मां दुर्गा मंदिर प्रांगण में छत्रपति शिवाजी महाराज की पूजा अर्चना कर क्षत्रिय महाराज की प्रतिमा रथ पर रख शोभा […]

पानसेमल,,, पानसेमल जनपद पंचायत में जनपद स्तरीय सामान्य सभा बैठक का आयोजन जनपद पंचायत सभागृह में संपन्न हुई जिसमें स्वीकृत निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करवाने सहित अन्य विषयो पर चर्चा की गई।बैठक में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमति शिला विनोद वसावे,प्रतिनिधि विनोद वसावे,जनपद पंचायत उपाध्यक्ष लालसिंह पवार, जनपद सदस्य एवं […]

भिंड। जिले के मेहगांव क्षेत्र में नेशनल हाईवे-719 पर सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत हो गई। मेहगांव पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए पीएम हाउस भेज दिया है। वहीं दो घायलों को उपचार के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है। मृतक आकाश के छोटे भाई विकास […]

गेबोरोन 20 फरवरी (वार्ता) बोत्सवाना में भारी बारिश के चलते छात्रों के परिवहन में व्यवधान के कारण स्कूलों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। बाल कल्याण और बुनियादी शिक्षा मंत्री नोनो कगाफेला मोकोका ने बुधवार को कहा कि भारी बारिश के कारण अधिकांश सड़कें जलमग्न हो गई […]

कोलंबो 20 फरवरी (वार्ता) पूर्वी श्रीलंका के बट्टिकलोआ से राजधानी कोलंबो की ओर जा रही एक ट्रेन की चपेट में आने से छह जंगली हाथियों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए है। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना गुरुवार सुबह श्रीलंका के उत्तर मध्य प्रांत में […]