ग्वालियर, 27 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के ग्वालियर में तानसेन नगर इंडस्ट्रीयल एस्टेट की स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के दो तत्कालीन एसोसिएट मैनेजर सहित चार कर्मचारियों पर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) भोपाल में आज प्राथमिक जांच रजिस्टर्ड की गई है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के रीजनल मैनेजर […]

उज्जैन, 27 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने महाशिवरात्रि के महापर्व पर राजाधिराज भगवान श्री महाकाल को दंडवत प्रणाम करते हुए कहा कि उज्जैन के आदर्श नायक सम्राट विक्रमादित्य के सुशासन की तरह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत वर्ष अपने अमृत काल में प्रवेश कर […]

उज्जैन, 27 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव दमोह के नोहटा में नोहलेश्वर महोत्सव में श्री महाशिवरात्रि महापर्व पर उज्जैन से देर रात वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सम्मिलित हुए। डॉ यादव ने भगवान शिव और शक्ति के महापर्व महाशिवरात्रि की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आदि […]

दमोह, 27 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुंदेलखण्ड अंचल की तस्वीर और तकदीर बदलने वाली केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना मंजूर की है। इसके क्रियान्वयन से दमोह सहित प्रदेश के 10 जिले लाभान्वित होंगे। बुंदेलखण्ड अंचल के 8 लाख हेक्टेयर […]

उज्जैन, 27 फरवरी (वार्ता) उज्जैन व्यापार मेले में पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी वाहनों की खरीद पर कर में 50 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि मेले में पिछले वर्ष भी इसी […]

नरसिंहपुर, 27 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के मुंगवानी थाना क्षेत्र में आज एक पिकअप वाहन पलटने से उसमें सवार एक महिला श्रमिक की मौत हो गयी और 12 अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार मुंगवानी थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर दतला नाला क्षेत्र में मजदूरों […]

शहडोल, 27 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के गुरा गांव के एक घर में धार्मिक आयोजन के दौरान मधुमक्खियों के हमले से एक व्यक्ति की मौत हो गयी और दस अन्य घायल हो गए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार गुरा गांव में कुंभ स्नान कर […]

सागर, 27 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के सागर जिले के बहेरिया थाना क्षेत्र में जीप की टक्कर से मोटर साइकिल सवार तीन लोगों की मौत हो गयी है। मृतकों में पिता पुत्री शामिल हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार कल शाम सेमरा दंत निवासी हेतराम पटेल (45) अपनी 18 वर्षीय पुत्री प्रीति […]

मुरैना, 27 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुरैना में चंबल वाटर प्रोजेक्ट का कार्य करते समय पाइप डालने के दौरान मिट्टी धंसने से उसमें दबकर आज एक मजदूर की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों के अनुसार दोपहर सिविल लाइन थाना क्षेत्र में स्थित अंबाह बाइपास पर चंबल वाटर प्रोजेक्ट का पानी […]

भोपाल, 27 फरवरी (वार्ता) दिव्यांगजनों को सार्वजनिक स्थानों, शासकीय कार्यालयों, मॉल और सिनोमाघरों में उनकी सुविधानुसार किस तरह का सुगम्य वातावरण होना चाहिए। प्रदेश के प्रत्येक जिले में 7 और 8 मार्च को जिला कलेक्टर्स के सहयोग से दिव्यांगजन की ‘सुगम्य यात्रा’ का आयोजन किया जायेगा। आधिकारिक जानकारी के अनुसार […]