नैनीताल, 14 फरवरी (वार्ता) केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सत्ता संभालते ही देश में खेलों के प्रति माहौल में बदलाव किया है और देश में खेल सुविधाओं में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत वर्ष 2036 में […]

नयी दिल्ली 14 फरवरी (वार्ता) देश की प्रमुख शिप बिल्डिंग कंपनी स्वान डिफेंस एंड हैवी इंडस्ट्रीज लिमिटेड (एसडीएचआई) ने भारतीय तटरक्षक जहाज सजग के रिफिट को निर्धारित समय से पहले सफलतापूर्वक पूरा किया है। कंपनी के अनुसार उसने भारतीय तटरक्षक बल के तेज गश्ती पोत, राज रतन के रिफिट के […]

नयी दिल्ली, 14 फरवरी (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली प्रदेश इकाई ने शुक्रवार को झुग्गी बस्ती पालकों और विस्तारकों को सम्मानित किया। दिल्ली भाजपा के मुख्यालय 14 पंत मार्ग में आयोजित समारोह में प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने झुग्गी बस्ती पालकों और विस्तारकों को सम्मानित किया। इस मौके […]

हरारे 14 फरवरी (वार्ता) ब्रायन बेनेट (169) की शतकीय और कप्तान क्रेग एर्विन (66) की अर्धशतकीय पारियों के बाद ब्लेसिंग मुजरबानी (चार विकेट) तथा रिचर्ड न्गारावा (तीन विकेट) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत जिम्बाब्वे ने शुक्रवार को पहले एकदिवसीय मुकाबले में आयरलैंड को 49 रनों से हरा दिया। इसी के […]

कराची 14 फरवरी (वार्ता) विलियम ओरूर्क (चार विकेट), माइकल ब्रेसवेल और मिचेल सैंटनर (दो-दो विकेट) की शानदार गेंदबाजी के दम पर न्यूजीलैंड ने शुक्रवार को एकदिवसीय त्रिकोणीय सीरज के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को 49.3 ओवर में 242 के स्कोर पर समेट दिया। आज यहां नेशनल बैंक क्रिकेट एरेना में […]

नयी दिल्ली 14 फरवरी (वार्ता) सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) को वर्ष 2007 के बाद पहली बार चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 262 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। बीएसएनएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) ए. रॉबर्ट जे. रवि ने […]

नयी दिल्ली, 14 फरवरी (वार्ता) प्यार और प्रतिबद्धता का जश्न मनाने के मौसम की शुरुआत के साथ, भारत के सबसे बड़े आभूषण ब्रांड और टाटा समूह का ब्रांड तनिष्क ने ‘सोलमेट डायमंड पेयर’ पेश किया है। कंपनी ने आज यहां पेश करते हुएकहा कि यह कपल रिंग का एक दुर्लभ […]

चेन्नई, 14 फरवरी, (वार्ता) एफएमसीजी ब्रांड वेल्वेट का रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड ने अधिग्रहण कर लिया है। वेल्वेट, पर्सनल केयर प्रोडक्ट की सैशे-पैकेजिंग के लिए मशहूर है। रिलायंस ने एक वक्तव्य में बताया कि इस रणनीतिक अधिग्रहण के साथ ही वह वेल्वेट ब्रांड में नई जान फूंकेगा और इसकी समृद्ध […]

नयी दिल्ली, 14 फरवरी (वार्ता) थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) आधारित मुद्रास्फीति जनवरी 2025 में मासिक आधार पर घट कर 2.31 प्रतिशत पर आ गयी लेकिन पिछले साल की तुलना में थोक महंगाई दर बढ़ी। दिसंबर 2024 में थोक मुद्रास्फीति 2.37 प्रतिशत और जनवरी 2024 में 0.33 प्रतिशत थी। वाणिज्य और […]

नयी दिल्ली 14 फरवरी (वार्ता) सरकारी उपक्रम इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) प्रयागराज में महाकुम्भ 2025 में लाखों श्रद्धालुओं और तीर्थयात्रियों को निर्बाध डिजिटल बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाया है। दुनिया के सबसे बड़े आध्यात्मिक समागम के रूप में, महाकुम्भ में सभी क्षेत्रों के लोग आते […]