दमोह। जिले के प्रसिद्ध तीर्थस्थल श्री कुंडलपुर के दर्शन कर घर वापस लौट रहे बाइक सवार दंपति पर आम का सूखा पेड़ गिर गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल दंपति को सोमवार शाम 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। […]

दमोह। पूर्णिमा के पावन अवसर पर रहली विधायक एवं पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव दमोह जिले के प्रसिद्ध तीर्थस्थल श्री जागेश्वर धाम बांदकपुर पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर विधि-विधान से जलाभिषेक एवं पूजन-अर्चन किया। विधायक भार्गव ने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की। […]

दमोह। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निर्देश पर अवैध भंडारण के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है. तेंदूखेड़ा के सर्रा में राकेश कुमार जैन किराना जनरल स्टोर की दुकान की आड़ में खाद और डीजल बेचा जा रहा था।तहसीलदार डॉक्टर विवेक व्यास ने दुकान पर छापामारी कर 35 बोरी डीएपी […]

जबलपुर। ग्वारीघाट थाना अंतर्गत न्यू पीपी कॉलोनी में बेखौफ चोरों ने एक सूने मकान का ताला तोड़कर न सिर्फ अलमारी के परखच्चे उड़ाए, बल्कि भारी-भरकम तिजोरी को बाहर निकालकर उसे कटर से काट दिया। शातिर बदमाश चांदी के बर्तन और नीचे रहने वाले किरायेदार का पासपोर्ट लेकर रफूचक्कर हो गए। […]

जबलपुर। घमापुर थाना अंतर्गत कांचघर हनुमान टोरिया में बच्चों के मामूली विवाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला कर दिया। इस हमले में कई लोग घायल हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर काउंटर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी […]

जबलपुर। शहरवासियों को लंबे समय से जिस पल का इंतजार था, वह आखिरकार सोमवार को आ ही गया। शहर में मौसम ने अचानक करवट बदली और मानसून की पहली झमाझम बारिश ने पूरे शहर को सराबोर कर दिया। इस मूसलाधार बारिश से लोगों को पिछले कई दिनों से सता रही […]

जबलपुर: राह चलती महिलाओं को टारगेट करने वाली कान कतरू गैंग के सदस्य पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर शातिर लुटेरों को दबोच लिया है। इस पूरे मामले का पुलिस आधिकारिक तौर पर खुलासा आज शाम 4 बजे पुलिस कंट्रोल रूम में करने की […]

दमोह: स्कूल चले हम अभियान के तहत कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने पथरिया स्थित एमएलबी स्कूल पहुंचकर छात्राओं से चर्चा की और अपने अनुभव साझा किए। इस दौरान उन्होंने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया और शिक्षा, अनुशासन एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया। कलेक्टर ने छात्राओं को नियमित स्कूल आने, […]

दमोह: सोमवार सुबह सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अस्पताल चौराहा पर हुए सड़क हादसे में 2 वर्षीय मासूम बच्ची जैसमीन पिता कैलाश वंशकार, निवासी मानस भवन दमोह की मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल चौराहा स्थित अंबेडकर मूर्ति के पास चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। […]

दमोह: कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम सौरभ गंधर्व ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उमरी पहुंचकर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। एसडीएम ने छात्र-छात्राओं को बोर्ड परीक्षा की तैयारी के टिप्स दिए और आगामी भविष्य में बेहतर कैरियर बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने समय प्रबंधन, लक्ष्य निर्धारण और कठिन परिश्रम के […]