दमोह: सोमवार सुबह सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अस्पताल चौराहा पर हुए सड़क हादसे में 2 वर्षीय मासूम बच्ची जैसमीन पिता कैलाश वंशकार, निवासी मानस भवन दमोह की मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल चौराहा स्थित अंबेडकर मूर्ति के पास चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। मृतिका के परिजनों का कहना है कि ट्रक को शहर के भीतर नहीं आना चाहिए। परिजन बच्ची को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग कर रहे हैं। सूचना मिलते ही तहसीलदार रॉबिन जैन, कोतवाली टीआई मनीष कुमार, सब इंस्पेक्टर वंदना गौर, डॉक्टर एपी जैन, डॉक्टर अभिजीत सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने परिजनों को समझाइश दी और आश्वासन दिया कि नियम अनुसार कार्रवाई के साथ उचित मुआवजा दिलाने में हर संभव मदद की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Next Post
'स्कूल चले हम अभियान': कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने पथरिया के एमएलबी स्कूल में छात्राओं से किया संवाद
Mon Jun 29 , 2026
दमोह: स्कूल चले हम अभियान के तहत कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने पथरिया स्थित एमएलबी स्कूल पहुंचकर छात्राओं से चर्चा की और अपने अनुभव साझा किए। इस दौरान उन्होंने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया और शिक्षा, अनुशासन एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया। कलेक्टर ने छात्राओं को नियमित स्कूल आने, […]

You May Like
-
2 years ago
पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर
-
10 months ago
उप्र भाजपा अध्यक्ष की दौड़ तीन ओबीसी नेताओं के बीच सिमटी