जबलपुर: शहर व ग्रामीण अंचल में हुए अलग-अलग सडक़ हादसों में एक की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए। खमरिया पुलिस के मुताबिक त्रिलोकपुरी गोस्वामी निवासी मानेगावं ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि चम्पानगर गेट के पास बाइक क्रमांक एमपी 20 जेड क्यू 9237 के चालक ने उसे टक्कर मार दी जिससे उसे चोटें आ गई। इसी प्रकार कुंडम पुलिस ने बताया कि रविन्द्र उडावी निवासी ग्राम छत्तरपुर थाना पनागर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि कुंदवारा पुल के ऊपर बाइक क्रमंाक एमपी 21 एम आर 7734 के चालक ने सौरभ की मोटर सायकल में टक्कर मार दिया।
जिससे उसके पिता प्रेमलाल एवं सौरभ को चोटें आ गई। इसी प्रकार बरगी थाने में पुरूषोत्तम मरावी निवासी तिखारी ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि पिकअप क्रमांक एमपी 20 जी बी, 1042 के चालक ने बदेवी मरावी को सामने से टक्कर मार दिया जिससे देवी मरावी को चोट आ गई। इसी प्रकार केेंट थाने में मेडिकल कॉलेज से सूचना मिली कि विकास चौधरी 17 वर्ष निवासी कजरवारा थाना गोराबजार का सदर चौपाटी के सामने टीआई क्रासिंग के पास सडक़ दुर्घटना में घायल होने से उपचार के लिए भर्ती कराया गया था दौरान उपचार के बुधवार को विकास चौधरी की मौत हो गई।
