
दमोह। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निर्देश पर अवैध भंडारण के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है. तेंदूखेड़ा के सर्रा में राकेश कुमार जैन किराना जनरल स्टोर की दुकान की आड़ में खाद और डीजल बेचा जा रहा था।तहसीलदार डॉक्टर विवेक व्यास ने दुकान पर छापामारी कर 35 बोरी डीएपी खाद और 450 लीटर डीजल बरामद किया। कार्यवाही के दौरान पटवारी फिल्मेंद्र हजारी भी मौजूद रहे। प्रशासन ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
