कान कतरू लुटेरी गैंग के सदस्य चढ़े पुलिस के हत्थे, आज शाम खुलासे की तैयारी में पुलिस

जबलपुर: राह चलती महिलाओं को टारगेट करने वाली कान कतरू गैंग के सदस्य पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर शातिर लुटेरों को दबोच लिया है। इस पूरे मामले का पुलिस आधिकारिक तौर पर खुलासा आज शाम 4 बजे पुलिस कंट्रोल रूम में करने की तैयारी में है।आरोपी दहशत का पर्याय बने थे। बाइक, स्कूटी में बैठकर जा रही महिलाओं को निशाना बनाने वाली गैंग सोने के गहने लूट रही थी बल्कि महिलाओं की जान से भी सरेआम खिलवाड़ कर रही है।

टूव्हीलर में सवार ये लुटेरे चलती गाड़ी पर बैठी महिलाओं के कानों से सोने के झुमकें, जेवर इतनी बेरहमी से नोंचे हैं कि महिलाओं के कान के चीथड़े उड़ गए‌। इस गैंग के निशाने पर मुख्य रूप से वह महिलाएं थीं जो अपने परिवार के साथ बाइक, स्कूटी पर पीछे बैठी होती थी। बदमाश पीछे से तेज रफ्तार टूव्हीलर पर आते थे और पलक झपकते ही कान पर झपट्टा मारकर गहने खींच लेते थे। अब तक हुई वारदातें में यह बात सामने आई कि अधिकांश में लुटेरे मुंह में गमछा बांधकर पहुंचे थे। जिसकी उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच है।
ये वारदातें कर चुकी गैंग
25 जून को सविता चौधरी 38 वर्ष निवासी रांझी 24 जून को पति गणेश चौधरी के साथ बाइक में जा रही थी शाम 5.30 बजे माढ़ोताल थाना क्षेत्र में तीन अज्ञात लडक़े बाइक से आये और बीच में बैठे लडके ने उके दाहिने कान का सोने का झुमका बजनी 3.5 ग्राम कीमती लगभग 50 हजार रुपए का छपटकर खीच लिया जिससे उसका कान फट गया था।
24 जून को आरती रजक 28 वर्ष निवासी संजय नगर अधारताल की पति शैलेन्द्र के साथ मोटर सायकल में जा रही थी। शाम लगभग 7-30 बजे अधारताल थाना अंतर्गत महाराजपुर के पास बाइक से दो अज्ञात लडक़े आये और बलपूर्वक उसके कान से उसकी सोने की झुमकी छीनकर भाग गये, झुमकी छीनने से उसका दाहिना कान फट गया। 21 जून को रेखा बेन 40 वर्ष निवासी बेलबाग को पनागर थाना अंतर्गत उमरिया चौबे के आगे 2 अज्ञात व्यक्ति बिना नम्बर की स्कूटी से आये लुटेरां ने रास्ता पूछा। स्कूटी में पीछे बैठे व्यक्ति ने झपटा मारते हुये वायें कान की सोने की झुमकी कीमती लगभग 20 हजार रूपये छीनकर भाग गये। बरगी थाने में 26 जून को बृजेश साहू 32 वर्ष निवासी धनवंतरी नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बाइक में पत्नी दुर्गा साहू, बच्चे यश एंव केशव को बैठाकर जा रहा था। दोपहर 12.15 बजे एनएच 34 रोड पर बिना नंबर की मोटर साईकल में 3 लडके आये एवं पत्नी के बाये कान मे पहनी सोने की झुमकी लूट लिये,। पत्नी की बाये कान की झुमकी खींचते समय पत्नी के बाये कान में चोट आई थी। 27 जून को पनागर थाना अंतर्गत प्रेम सिटी कॉलोनी गेट के सामने शाम 6:45 बजे बाइक सवार दो शातिर बदमाशों ने अधारताल निवासी 63 वर्षीय ममता बर्मन को अपना निशाना बनाया। चलती गाड़ी से महिला के कान की सोने की झुमकी झपट ली। महिला का कान गंभीर रूप से फट गया और वे लहूलुहान हो गईं थीं।

Next Post

सीएम डॉ यादव से केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी की मुलाकात, स्टेट हैंगर में हुई सौजन्य भेंट

Mon Jun 29 , 2026
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सोमवार को केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने स्टेट हैंगर, भोपाल में सौजन्य भेंट की।इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केंद्रीय मंत्री जोशी के बीच प्रदेश में नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। मध्यप्रदेश में सौर […]

You May Like