दुगलई में माओवादियों ने लगाए पोस्टर RSS-VHP को बताया ब्राह्मणवादी

बालाघाट। दुगलई में सामूहिक बलात्कार की घटना ने समूचे समाज को झकझोर दिया है। इस दर्दनाक हादसे पर शोक और आक्रोश के बीच अब राजनीति भी गरमा गई है। इस बीच माओवादी संगठन द्वारा घटना को लेकर लगाए गए भड़काऊ बैनर-पोस्टर ने क्षेत्र में तनाव और चिंता बढ़ा दी है। गोंदिया-राजनांदगांव -बालाघाट डिविजन कमिटी भारत की कम्युनिस्ट पार्टी माओवादी द्वारा सोनगुड्डा क्षेत्र के कासल नाला के पास जारी किए गए इन बैनरों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद जैसे राष्ट्रवादी संगठनों को अपमानजनक शब्दों में निशाना बनाया गया है। माओवादियों ने इन संगठनों को ‘ज़हरीला ब्राह्मणवादी संगठन’ कहकर समाज को उकसाने की कोशिश की है।

जिसकी विश्व हिंदू परिषद ने निंदा की है। संगठन के जिला अध्यक्ष यज्ञेश लालू चावड़ा ने स्पष्ट कहा कि यह देश विरोधी और भ्रामक हरकत है, जिसका उद्देश्य सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ना है। उन्होंने कहा,अगर यह बैनर माओवादी संगठन द्वारा लगाए गए हैं, तो यह साफ है कि वे इस दुखद घटना का इस्तेमाल समाज में वैमनस्य फैलाने के लिए कर रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि विहिप इस कठिन घड़ी में पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए प्रशासन और समाज के साथ पूरी संवेदनशीलता से खड़ा है। हमारा संगठन एक संस्कार आधारित, राष्ट्र निर्माण में समर्पित संगठन है, जो समाज को जोड़ने का कार्य करता है, न कि तोड़ने का।

खुलेआम लगाए गए ऐसे बैनर पोस्टर न केवल समाज को भड़काने का प्रयास हैं, बल्कि कानून-व्यवस्था को सीधी चुनौती भी मानी जा रहे हैं।

Next Post

इंजीनियर के घर से जेवर, नगदी ले गए चोर

Thu May 8 , 2025
ग्वालियर। छत के रास्ते आए चोर सिविल इंजीनियर के घर पर धावा बोलकर नगदी व जेवर पार कर ले गए। घटना हजीरा थाना क्षेत्र के न्यू रेशम मिल स्थित प्रगति नगर की है। घटना का पता सुबह चला जब दादी व पोती सोकर जागी तो उनकी आंखें बोझिल थी और […]

You May Like

मनोरंजन