इंजीनियर के घर से जेवर, नगदी ले गए चोर

ग्वालियर। छत के रास्ते आए चोर सिविल इंजीनियर के घर पर धावा बोलकर नगदी व जेवर पार कर ले गए। घटना हजीरा थाना क्षेत्र के न्यू रेशम मिल स्थित प्रगति नगर की है। घटना का पता सुबह चला जब दादी व पोती सोकर जागी तो उनकी आंखें बोझिल थी और घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। मामले का पता चलते ही पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी।

हजीरा थाना क्षेत्र के न्यू रेशम मिल स्थित प्रगति नगर निवासी सुनील श्रीवास पुत्र रामकेश श्रीवास सिविल इंजीनियर हैं और अभी छतरपुर में पदस्थ हैं। यहां पर उनकी मां उर्मिला देवी और बेटी रहती है। बीती रात खाना खाने के बाद दादी और नातिन अपने कमरे में सो गई थीं। आमतौर पर वह सुबह चार बजे जागती थीं, लेकिन आज उनकी आंख करीब सात बजे खुली और जब उनकी नजर कमरे पर गई तो पैरों तले जमीन निकल गई, क्योंकि पूरे कमरे का सामान बिखरा पड़ा था। मामला समझ में आते ही पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

सीसीटीवी में दिखा संदेही

पीड़ित ने जब पड़ोसी के सीसीटीवी चेक किए तो पता चला कि एक संदेही युवक सुबह करीब सवा चार बजे उनके घर से निकलते देखा गया है। उनका मानना है कि संभवत: वहीं चोर होगा।

Next Post

जयशंकर ने ईरान, सऊदी अरब के मंत्रियों के साथ की बैठक

Thu May 8 , 2025
नयी दिल्ली 08 मई (वार्ता) विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास आरग्ची और सऊदी अरब के विदेश राज्य मंत्री अदेल अलजुबेर के साथ आज यहां मुलाकात की और उन्हें ऑपरेशन सिन्दूर को लेकर भारत के दृष्टिकोण से परिचित कराया और कहा कि भारत इसे आगे […]

You May Like