नयी दिल्ली, 19 सितम्बर (वार्ता) कांग्रेस ने कहा है कि चुनाव आयोग जब भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) तथा एक निजी कंपनी को डाटा दे सकता है तो कांग्रेस को यह डाटा देने में परहेज क्यों किया जा रहा है। कांग्रेस ने सोशल मीडिया एक्स पर अपने आधिकारिक पेज में आयोग […]

नयी दिल्ली, 19 सितंबर (वार्ता) दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने जनता से ऊंचे मुनाफ़े का झांसा देकर निवेश कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है तथा इस घोटाले की राशि लगभग 2700 करोड़ रुपये आंकी गई है। अपर आयुक्त, आर्थिक अपराध शाखा, अमृता गूगुलोथ ने आज बताया […]

नयी दिल्ली, 19 सितंबर (वार्ता) दिल्ली पुलिस के पश्चिमी जिले ने अलग–अलग अभियानों में कुल छह सक्रिय अपराधियों को गिरफ्तार कर नकदी, मोबाइल फोन, लैपटॉप, चोरी की स्कूटी व मोटरसाइकिल और हथियार बरामद किए हैं। इन कार्रवाइयों से लूट, स्नैचिंग, चोरी और वाहन चोरी के कई मामले सुलझ गए हैं। […]

न्यू चंडीगढ़, 19 सितंबर (वार्ता) ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम पर भारत के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिए मैच का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। यह जुर्माना एमिरेट्स आईसीसी इंटरनेशनल पैनल ऑफ मैच रेफरी की जी.एस. लक्ष्मी द्वारा लगाया गया। मंगलवार को खेले गये […]

दुबई, 19 सितम्बर (वार्ता) श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच एशिया कप 2025 के सुपर-4 चरण की शुरुआत शनिवार को होगी। अबु धाबी में ग्रुप स्टेज के दूसरे अंतिम मुकाबले में अफग़ानिस्तान को हराकर श्रीलंका ने न केवल उन्हें टूर्नामेंट से बाहर कर दिया, बल्कि ग्रुप बी से बांग्लादेश के साथ […]

चेन्नई 19 सितंबर (वार्ता) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने शुक्रवार को चेन्नई स्थित गांधी मंडपम कैंपस में स्वतंत्रता सेनानी रानी वेलु नाचियार की प्रतिमा का अनावरण किया। उल्लेखनीय है कि सुश्री नाचियार अंग्रेजों के खिलाफ मोर्चा संभालने वाली पहली महिला स्वतंत्रता सेनानी थीं। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में स्वतंत्रता […]

इंफाल, 19 सितंबर (वार्ता) मणिपुर में पिछले कई दिनों से हो रही भारी बारिश शुक्रवार को बंद होने से लोगों को राहत मिली है। इम्फाल पूर्व, इंफाल पश्चिम, बिष्णुपुर, काकचिंग और थौबल जिलों में जलस्तर कम होने के कारण शुक्रवार को बड़ी संख्या में लोग अस्थायी शिविरों से अपने घरों […]

वायनाड, 19 सितंबर (वार्ता) लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) की अध्यक्ष सोनिया गांधी पार्टी में आंतरिक कलह के कारण उत्पन्न संकट के बीच दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को वायनाड पहुंचे। कांग्रेस नेता सुबह करीब दस बजे एक चार्टर्ड विमान से मलप्पुरम जिले […]

सिडनी, 19 सितंबर (वार्ता) ऑस्ट्रेलिया में सिडनी के दक्षिण-पश्चिम में गुरुवार दोपहर दुर्घटनाग्रस्त हुए एक हल्के विमान के पायलट का पता लगाने के लिए शुक्रवार सुबह आपातकालीन खोज और बचाव अभियान फिर से शुरू किया गया। यह बहु-एजेंसी खोज अभियान कल स्थानीय समयानुसार शाम लगभग 4:30 बजे शुरू हुआ, जब […]

लागोस, 19 सितंबर (वार्ता) नाइजीरिया की व्यावसायिक राजधानी लागोस में एक ऊँची इमारत में आग लगने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए हैं। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार सोशल मीडिया पर वीडियो में सात मंजिला अफ्रिलैंड टावर्स के निवासी आग […]