जबलपुर: मप्र हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस सुरेश कुमार कैत ने कहा कि झाबुआ और बालाघाट में नए कुटुम्ब न्यायालय भवन पारिवारिक विवादों से निपटने के लिए सुव्यवस्थित स्थान प्रदान करेंगे। वे आनलाइन उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे। इस दौरान बाल-सुलभ न्यायालय कक्ष व आवासीय परिसर का भी शुभारंभ किया। […]

उज्जैन: सम्राट विक्रमादित्य के कृतित्व और व्यक्तित्व को देश और दुनिया के नक्शे पर स्थापित करने के लिए 125 दिवसीय विक्रम उत्सव का जिस तरह से लगातार संचालन चल रहा है, ऐसे में उक्त आयोजन को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किए जाने के लिए फाइल चल पड़ी […]

जबलपुर: शहर में अपार खेल प्रतिभाएं है, लेकिन एक आधुनिक स्टेडियम न होने के कारण खिलाडिय़ों को सही प्रशिक्षण सुविधाएँ नहीं मिल पातीं या उन्हें दूसरे शहरों में जाना पड़ता है। अब इसे बदलने का समय आ गया है। जबलपुर महाकौशल का केंद्र तो है ही साथ ही विंध्य और […]

दतिया: बुन्देलखंड क्षेत्र की पूर्व रियासत दतिया के उत्तराधिकारी कहे जा रहे राहुल देवसिंह का तिलकोत्सव ओर पगड़ी रस्म 6 अप्रैल रामनवमी के दिन की जायेगी। खास यह है कि देश-दुनिया में होने वाले तिलकोत्सव में राजा सिर्फ गद्दी की घोषणा करते हैं। यह तिलकोत्सव पहली बार वैदिक परंपरा के […]

इंदौर:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शाम इंदौर आये. वे एयरपोर्ट से सीधे स्नेह नगर पहुँचे. यहाँ उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सरकार्यवाह एवं वर्तमान में अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेश भैयाजी जोशी के ज्येष्ठ भ्राता एवं माधवाश्रम न्यास गौशाला के संस्थापक व पूर्व अध्यक्ष अरविंद जोशी के निधन पर […]

इंदौर: शहर में नशे के खिलाफ क्राईम ब्रांच की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11.7 किलो गांजा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया. आरोपियों के कब्जे से 1.10 लाख रुपए मूल्य का अवैध मादक पदार्थ और एक अल्टो कार नम्बर एमपी 11 सी 9129 जब्त की है. […]

सतना: उचेहरा थाना पुलिस ने भैंस चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक नाबालिग भी शामिल है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में शराब जब्त की गई है, लेकिन चोरी गई भैंसें नहीं मिलीं।पुलिस के अनुसार, गुढ़ुआ निवासी दिनेश सिंह पिता श्यामसुंदर सिंह […]

सतना:प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने शुक्रवार को प्रातः मैहर पहुंच कर मां शारदा देवी के सपत्नीक दर्शन कर पूजा अर्चना की।उन्होंने ने चैत्र नवरात्रि में मां शारदा देवी की पूजा अर्चना कर प्रदेश वाशियो के सुख समृद्धि की कामना की।

सतना: नवरात्र मेला के दौरान मैहर में बरगी नहर के किनारे दुकान लगाकर कुछ व्यक्ति वन्य प्राणियों के अंगों से निकाले गए अवयव, जनानंग तथा अन्य वनोपज बेच रहे थे। खबर मिलते ही वन अमले की टीम ने दबिश देकर राजू कुशवाहा पिता मइकेलाल कुशवाहा को पकड़ा। जो चोरी छिपे […]

सतना: धार्मिक नगरी मैहर में शराब बंदी होने के बावजूद शराब की पैकारी कर रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से 93 लीटर शराब समेत अपराध में प्रयुक्त एक वाहन जब्त कर कार्रवाई की गई है। गुरुवार सुबह पुलिस को खबर मिली कि एक सफेद […]