आधी रात को खोले रमौआ बाँध के गेट

ग्वालियर: शहर में लगातार बारिश के चलते शहर की सीमा पर स्थित रमौआ बाँध के गेट आज आधी रात करीब खोले गए। जलग्रहण क्षेत्र में हो रही निरंतर वर्षा के कारण रमौआ बाँध के जलस्तर में निरंतर बढ़ोत्तरी हो रही है जिस कारण देर रात्रि रमौआ बांध के वेस्ट वियर से अतिरिक्त जल की निकासी गई। मुरार नदी के समीप बसी हुई.

निचली कॉलोनी एवं रहवासी क्षेत्रों के नागरिकों को पहले ही सतर्क कर दिया गया था । यह अतिरिक्त जल (लगभग 30 क्यूमेक/1060 क्यूसेक) रमौआ बांध के वेस्ट वियर से निकलकर मुरार नदी होते हुए बेसली डैम (गोहद) में प्रवाहित किया गया है। मुरार, ठाठीपुर, पदमपुर खेरिया, नदी पार टाल के लोगों को प्रशासन ने मुरार नदी के समीप न जाने के लिए आगाह किया है।

Next Post

जीडीसीए की नई कार्यकारिणी पर निगाहें, संग्राम सिंह अध्यक्ष एवं रिपुदमन सचिव की दौड़ में आगे

Thu Sep 4 , 2025
ग्वालियर: ग्वालियर डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन (जीडीसीए) की नई कार्यकारिणी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। जीडीसीए की चुनावी साधारण सभा (एजीएम) इसी महीने प्रस्तावित है। संभावना जताई जा रही है कि निर्विरोध निर्वाचित एमपीसीए के अध्यक्ष महानआर्यमन विदेश दौरे से लौटने के बाद विशेष बैठक कर नये पदाधिकारियों को […]

You May Like

मनोरंजन