जबलपुर: शहरी क्षेत्र के बीएलए के सत्यापन के लिए शहर कांग्रेस आज वार्ड प्रभारी घोषित करेगी। शहर (जिला) कांग्रेस कमेटी जबलपुर के अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा ने बताया कि मध्य प्रदेश में मतदाता सूची विशेष गहन पुन: निरीक्षण कार्यक्रम 4 अक्टूबर से प्रारंभ हो रहा है। कांग्रेस पार्टी ने इस […]
ग्वालियर: राजमाता एयरपोर्ट महाराजपुरा पर आज मंगलवार को सुरक्षा जांच के दौरान नीदरलैंड के यात्री के पास से प्रतिबंधित जीपीएस डिवाइस बरामद हुआ है. सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ ने यात्री को पकड़ लिया और कानूनी कार्रवाई के लिए महाराजपुरा थाना पुलिस को सौंप दिया. पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही […]
भिंड: शहर के गौरी किनारे एक महिला ने दुर्गा वाहिनी की जिला संयोजिका पर एक महिला ने हमला कर दिया। यह महिला करीब चार माह पहले अपने घर से नील गाय काटने के आरोप में पकड़ी गई थी। हाथापाई के बाद जिला संयोजिका समेत बजरंगदल और विश्व हिंदू परिषद के […]
इंदौर:नगर निगम ने एम.आर.-9 से एल.आई.जी. लिंक रोड चौड़ीकरण कार्य के तहत कई मकान हटाए हैं। आयुक्त दिलीप कुमार यादव के निर्देश पर रिमूवल विभाग की टीम ने मालवीय नगर गली नंबर-2 क्षेत्र में सड़क निर्माण में बाधा बन रहे 140 से अधिक मकानों को जेसीबी और पोकलेन मशीनों की […]
बैतूल:भोपाल-नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा उस वक्त हो गया जब जामसावली हनुमान मंदिर से दर्शन कर लौट रहे छह युवक दुर्घटनाग्रस्त हो गए। मुलताई के समीप राधाकृष्ण राइस मिल के पास उनकी इनोवा कार अचानक डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन चालक […]
इंदौर:विजयनगर थाना क्षेत्र के सायाजी मरघट चौराहा स्थित एक मंदिर में सोमवार दोपहर चोरी की वारदात हुई. आरोपी ने मंदिर की दान पेटी तोड़कर उसमें रखे रुपए निकाल लिए, लेकिन कुछ ही घंटों में वह लोगों के हत्थे चढ़ गया.फरियादी गणेश कालदाते निवासी रामनगर बड़ी भमोरी ने बताया कि जब […]
ग्वालियर: रेलवे की बड़ी चूक ग्वालियर में सामने आई है। यशवंतपुर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के एक कोच की बुकिंग खुद रेलवे ने की थी, लेकिन उस कोच को लगाना ही भूल गए। गलती का पता चलते ही ट्रेन को ग्वालियर में रोकना पड़ा। मामला यशवंतपुर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का है। […]
सिंगरौली: ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (आरईएस) संभाग सिंगरौली की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। डीएमएफ मद से वर्ष 2021–22 में 89 आंगनवाड़ी केंद्र भवनों के उन्नयन के लिए लगभग ₹45 लाख की राशि स्वीकृत की गई थी, लेकिन तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी अधिकांश कार्य […]
श्योपुर: श्रीखाटूश्याम बाबा के प्रति सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर श्यामप्रेमियों में आक्रोश देखा गया। सैकड़ों श्यामप्रेमी कोतवाली थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग करते हुए थाने का घेराव किया। यह आपत्तिजनक पोस्ट वार्ड क्रमांक 10 निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक सत्यनारायण गुप्ता […]
ग्वालियर: संघ और भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय खांडवे का बीती रात फोर्टिस अस्पताल दिल्ली में उपचार के दौरान निधन हो गया हे , वे 73 वर्ष के थे। मुरार निवासी स्व .खांडवे की अंतेष्टि आज शाम 4.30 बजे मुरार मुक्तिधाम में की जाएगी .