शिवपुरी: शिवपुरी के ठकुरपुरा क्षेत्र में उस समय मातम पसर गया, जब गंगोत्री का जल लेकर रामेश्वरम जा रहे श्रद्धालुओं की कार तमिलनाडु में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक श्रद्धालु शिवचरण पाल की मौके पर ही मौत हो गई। प्रशासन की तत्परता से 46 घंटे के लंबे सफर के […]
ग्वालियर:कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने कहा है कि उनकी जिला कार्यकारिणी प्रदेश आलाकमान से चर्चा के बाद शीघ्र घोषित होगी। कार्यकारिणी में ज्यादातर चेहरे युवा होंगे और कांग्रेस के समर्पित, निष्ठावान व कार्यक्रमों में शिरकत करने वालों को ही स्थान मिलेगा। सुरेन्द्र यादव ने यह भी कहा है कि […]
उज्जैन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन प्रवास के दौरान भगवान बृहस्पति मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने आगामी सिंहस्थ मेले के सफल, सुव्यवस्थित और भव्य आयोजन की कामना की। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण के लिए भी प्रार्थना की। पूजा के बाद उन्होंने कहा […]
सलामतपुर: सांची जनपद के ग्राम बांसखेड़ा निवासी हल्केराम द्वारा पंचायतों में कराए गए निर्माण कार्यों की बकाया राशि के भुगतान को लेकर विभिन्न स्तरों पर प्रस्तुत शिकायतों पर अपर कलेक्टर एवं प्रभारी जिला पंचायत सीईओ मनोज उपाध्याय के निर्देश पर जांच की गई। जांच के उपरांत संबंधित प्रकरण का निराकरण […]
सिवनी: जिला सर्किल जेल से बुधवार 14 जनवरी 2026 की शाम करीब 6:34 बजे दीवार फांदकर फरार हुए तीन विचाराधीन बंदियों के मामले में विधि-संवत एफआईआर दर्ज की गई है। जिला जेल अधीक्षक अजय सिंह वर्मा की रिपोर्ट पर थाना डूंडासिवनी में अपराध कायम किया गया।फरार बंदियों में विशाल पिता […]
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री गुलजारीलाल नंदा की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने संदेश में उनके योगदान का स्मरण करते हुए नमन किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री डॉ यादव ने थल सेना दिवस के अवसर […]
सरई: जिले की सरई तहसील अंतर्गत सुरसुराई घाट झारा में मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित पारंपरिक मेले में अव्यवस्था देखने को मिली। दूर-दराज के गांवों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण मेले में पहुंचे, लेकिन आवश्यक व्यवस्थाओं के अभाव के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना […]
सिंगरौली: शासकीय मेडिकल कॉलेज सिंगरौली में प्रथम वर्ष के छात्रों और फैकल्टी सदस्यों के लिए इस बार की मकर संक्रांति बेहद खास और यादगार रही।कॉलेज परिसर में आयोजित इस उत्सव में न केवल पतंगबाजी का रोमांच दिखा, बल्कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा ने भी सभी का […]
सिंगरौली: जिले के सरई थाना क्षेत्र अंतर्गत महुली सड़क पर एक सड़क दुर्घटना में पवन कुमार यादव पिता तेजबली यादव निवासी ग्राम धौहनी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर मौजूद पटवारी हल्का बरका रामखेलावन सिंह ने तत्परता दिखाते हुए बरका पुलिस को सूचना […]
सिंगरौली: जिला चिकित्सालय सह ट्रॉमा सेंटर सिंगरौली से जुड़ा एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर चर्चा तेज हो गई है। वायरल ऑडियो में नॉर्मल प्रसव से संबंधित बातचीत सुनी जा रही है, जिसमें राशि तय किए जाने का उल्लेख है। हालांकि इस ऑडियो […]