आम आदमी पार्टी ने रतन टाटा को दी श्रद्धांजलि

नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर (वार्ता) टाटा संस के मानद चेयरमैन एवं पद्म विभूषण से सम्मानित रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) ने गुरुवार को कहा कि रतन टाटा की विरासत आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।

रतन टाटा का 86 साल की उम्र में बुधवार रात मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया।

आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर एक पोस्ट में रतन टाटा को श्रद्धांजलि देते हुए कहा “ भारत ने अपना सच्चा रतन खो दिया है, जिसने असंभव को संभव में बदल दिया। रतन टाटा की विरासत आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का प्रतीक बनी रहेगी। ।”

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने भी दुख व्यक्त करते हुए कहा ”रतन टाटा के निधन से गहरा दुख हुआ। उन्होंने नैतिक नेतृत्व का उदाहरण प्रस्तुत किया और हमेशा देश के कल्याण को प्राथमिकता दी। उनकी दयालुता, विनम्रता और जुनून को हमेशा याद रखा जाएगा।’ उनके परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगी।”

आप के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने भारत के महान उद्योगपति और प्रेरणा स्रोत के निधन की खबर को हृदयविदारक बताते हुए कहा “ वह सिर्फ एक उद्योगपति नहीं बल्कि लाखों लोगों के आदर्श और प्रेरणा स्रोत थे। उनकी उदारता, सेवा भावना और सामाजिक योगदान हमारे दिलों में हमेशा अमर रहेंगे। उनका व्यक्तित्व हमें सिखाता है कि सफलता के साथ विनम्रता और मानवता का संतुलन कैसे बनाए रखा जाए।”

श्री सीसोदिया ने कहा “ समाज और देश के प्रति उनकी निष्ठा और समर्पण हमेशा याद किया जाएगा।” भगवान उनकी आत्मा को शांति दें और उनके परिवार और प्रशंसकों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति दें।”

आप के संजय सिंह ने एक्स पर पोस्ट में कहा “ व्यवसाय में ईमानदारी, सच्चाई और सबके हितों का ख्याल रखना ही “टाटा” की पहचान है। एक नेक इंसान का इस दुनिया से चले जाना दुखद है। रतन टाटा जी को विनम्र श्रद्धांजलि। भगवान उनकी पवित्र आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें।”

Next Post

वित्त मंत्री ने रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त किया, उन्हें उत्कृष्ट नेता कहा

Thu Oct 10 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर (वार्ता) उद्योग जगत के दिग्गज नेता रतन टाटा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने उद्योग और समाज में उनके योगदान की सराहना की। रतन टाटा का निधन 86 […]

You May Like

मनोरंजन