भोपाल, 24 सितम्बर (वार्ता) संत रविदास मध्यप्रदेश हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम मर्यादित ने राज्य स्तरीय विश्वकर्मा पुरस्कार के लिए चयनित कलाकृतियों के बारे में 15 अक्टूबर तक आपत्तियां मंगाई गई हैं।
संत रविदास मध्यप्रदेश हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम मर्यादित के प्रबंध संचालक मोहित बुंदस ने बताया कि वर्ष 2022-23 के राज्य स्तरीय विश्वकर्मा पुरस्कार के लिये चयनित कलाकृतियों के बारे में 15 अक्टूबर तक आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। उन्होंने बताया कि आपत्ति दर्ज कराने का समय शाम 5 बजे तक रहेगा। इसके साथ ही संत रविदास मध्यप्रदेश हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर विवरण देखा जा सकता है।