अजय सिंह के जन्मदिन पर समर्थकों की जुटी भीड़, अर्जुन सिंह की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं विधायक अजय सिंह का हर्षोल्लास के साथ जगह-जगह मनाया गया जन्मदिवस

सीधी : पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं विधायक अजय सिंह के जन्मदिन पर आज बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने भोपाल स्थित उनके निवास सी 19, शिवाजी नगर पहुंचकर बधाई और शुभकामनाएं दी।अजय सिंह ने आज सबेरे उनके पिता तथा मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व.अर्जुन सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद वे जन्मदिन पर बधाई देने वालों से मिलते रहे। दिन भर अजय सिंह से मिलने वालों का तांता लगा रहा।

बधाई देने वालों में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, नीलांशु चतुर्वेदी, सतीश सिकरवार, जयवर्धन सिंह, पीसी शर्मा, दिनेश गुर्जर, ओमकार सिंह मरकाम, माणिक सिंह, सुखेन्द्र सिंह बना, साजिद अली, डॉ.महेंद्र सिंह, रमेश चौधरी, भगवानसिंह यादव, विष्णु राजोरिया, प्रेमनारायण मिश्रा, देवेन्द्र पटेल, नित्य निरंजन खम्परिया, ज्ञान सिंह, रुद्रप्रताप सिंह, मुजीब कुरैशी, डॉ.आरिफ मुमताज, रघुराज सिंह, राकेश झालानी, फुंदेलाल मार्को, मधु गार्गव, वंशमणि वर्मा, शैलेन्द्र पटेल, जेपी धनोपिया, देवभान भदौरिया, श्रीमती विभा पटेल, श्रीमती मधु शर्मा, श्रीमती बसंती कोल, लक्ष्मण सिंह पथरिया, रामू टेकाम, प्रदीप अहिरवार, रवि सक्सेना, योगेंद्र तोमर, प्रमोद चौधरी, अजित भदौरिया, अवनीश बुंदेला, रवि सक्सेना, शाहवर जमान, जयसिंह देवास आदि शामिल थे। इस अवसर सीधी जिले और विंध्य से बड़ी संख्या कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कांग्रेसजनों ने हर्षोल्लास से मनाया अजय सिंह का जन्मदिन
पूर्व नेता प्रतिपक्ष विधायक चुरहट अजय सिंह राहुल का जन्मदिन जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में जवाहर कांग्रेस भवन में वरिष्ठजनों की उपस्थिति में केक काटकर एवं विवेकानंद दिव्यांग आश्रम में दिव्यांग बच्चों को मिष्ठान का वितरण करके धूमधाम से मनाया गया। सभी ने शोषितों, पीडि़तों, वंचितो, मजलूमो, दीन हीन और दुखियों के दर्द पीड़ा को हरने वाले जन-जन के लाडले विंध्य की माटी के सपूत कांग्रेस की आशा और विश्वास प्रिय नेता राहुल भैया के उत्तम स्वस्थ्य यशस्वी जीवन एवं दीर्घायु की कामना की। उक्त जानकारी जिला प्रवक्ता पंकज सिंह ने देते हुए बताया कि राहुल भैया का जन्मदिन पूर्व अध्यक्ष आनंद सिंह, सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह भदौरिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद वर्मा, महामंत्री नवीन सिंह, महामंत्री भूपेन्द्र सिंह, सैनिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुनील सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष रविनाथ गोस्वामी, महामंत्री अखंड प्रताप सिंह सहित कांग्रेसजनो ने हर्षोल्लास से मनाया।

आदिवासी बालिकाओं ने राहुल भैया का जन्मदिन उत्साह से मनाया
आदिवासी कन्या विद्यालय आवासीय परिसर सरेठी में आज अजय सिंह राहुल भैया का जन्मदिन कार्यक्रम समारोह पूर्वक मनाया गया। अतिथि के रूप में संस्था के संस्थापक राजेन्द्र भदौरिया वरिष्ठ पत्रकार एवं अधिवक्ता, लेखक सोमेश्वर सिंह तथा समाजसेवी जगन्निवास पाण्डेय शास्त्री उपस्थित रहे। अतिथीय उद्बोधन में सोमेश्वर सिंह ने कहा कि 1957 में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता कुंवर अर्जुन सिंह ने आदिवासी अंचल से राजनीति की शुरुआत की थी। उन्होंने आदिवासियों के अशिक्षा, अंधविश्वास, गरीबी, शोषण, पिछड़ेपन को करीब से देखा था। जब उन्हें सत्ता में भागीदारी का अवसर मिला, उन्होंने आदिवासियों के सर्वांगीण विकास के लिए नीतियां बनाई, कार्यक्रम बनाया। पृथक से आदिम जाति, जनजाति विभाग का पृथक मंत्रालय खोला ताकि उनके शिक्षा, स्वास्थ्य तथा सामाजिक न्याय का समुचित विकास हो सके। एक पुत्र के रूप में राहुल भैया को जन सेवा विरासत में मिली है जिसे आगे बढ़ाने के लिए वे सतत प्रयत्नशील है।

Next Post

चारित्रिक संदेह पर पत्नी और बच्चो पर किया जानलेवा हमला

Tue Sep 24 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email बेटे की मौत और माँ-बेटी जूझ रहीं जिंदगी-मौत से रीवा:रीवा जिले के डभौरा थाना अन्तर्गत छिपिया गांव में शनिवार-रविवार की रात पत्नी पर चारित्रिक संदेह को लेकर आरोपी पति ने राड-कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. जिसमें बेटे […]

You May Like

मनोरंजन