शिकारपुर बमले में कमलनाथ की मौजूदगी में दो नेता आपस मे भिड़े

छिंदवाड़ा: शिकारपुर में पूर्व सीएम कमलनाथ के बंगले पर कुछ देर पहले एक अप्रत्याशित घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि परासिया विधायक सोहन वाल्मिक और पंचायत अध्यक्ष संजय पुन्हार आमने सामने हो गए। विधायक ने जिला पंचायत अध्यक्ष की जमकर पिटाई कर दी।दरअसल यह मामूली पिटाई नहीं थी बल्कि संजय पुन्हार की जान पर भी बन आई थी।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कमलनाथ शिकारपुर स्थित अपने बंगले पर कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक ले रहे थे।

उसी दौरान परासिया विधायक सोहन वाल्मिक ने जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पुन्हार की मौजूदगी पर आपत्ति जताई। सोहन वाल्मिक का कहना था कि संजय पुन्हार भाजपा में जाने वाले थे। इसके चलते वे मुख्यमंत्री से भी मिलने गए थे। तो फिर वे यहां क्या कर रहे हैं। उन्हे हमारी बराबरी से क्यों बैठाया जा रहा है। इस बात पर संजय पुन्हार ने सोहन वाल्मिक को कुछ अपशब्द कह दिए।
इसके बाद सोहन वाल्मिक ने सुजय पुन्हार की जमकर पिटाई कर दी। कड़ी मशक्कत के बाद मौके पर मौजूद कांग्रेसियों ने संजय पुन्हार को सोहन वाल्मिक से छुड़ाया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यदि दोनों को अलग नहीं किया जाता तो कुछ भी हो सकता था।बहरहाल इस घटना के बाद जल्दी जल्दी कांग्रेसियों को दशहरा मैदान के लिए रवाना कर दिया गया है। फिलहाल शिकारपुर में इस पर कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। कांग्रेसी भी सवालों से बचते नजर आ रहे हैं।

Next Post

डेल्टा एयर लाइन्स ने 31 दिसंबर तक इज़रायल के लिए उड़ानों पर रोक की अवधि बढ़ाई

Fri Sep 20 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email वाशिंगटन, 20 सितंबर (वार्ता) अमेरिका की डेल्टा एयरलाइंस ने 31 दिसंबर तक इजरायल के लिए अपनी उड़ानों पर रोक की अवधि बढ़ा दी है। डेल्टा एयर लाइन्स ने गुरुवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि […]

You May Like